Advertisement
होमताजा खबरबिहारगोपालगंज
हाथों में पिस्टल, निशाने पर बैंक तभी आई पुलिस और प्लान पर फेर दिया पानी

हाथों में पिस्टल, निशाने पर बैंक, तभी आ धमकी पुलिस और फेर दिया प्लान पर पानी, जानें पूरा मामला

Last Updated:

Bihar Crime News: पुलिस कप्तान ने बताया कि लुटेरों के निशाने पर एक ग्रामीण बैंक था जिस पर धावा बोलने के लिए सीवान से लुटेरे गोपालगंज पहुंचे थे. इन अपराधियों के पास से दो देसी पिस्टल, 18 गोलियां, एक बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है.

हाथों में पिस्टल, निशाने पर बैंक तभी आई पुलिस और प्लान पर फेर दिया पानीZoom
बिहार के गोपालगंज से गिरफ्तार हुए अपराधियों के बारे में जानकारी देते एसपी
गोपालगंज. गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मीरगंज थाने की पुलिस ने मीरगंज थाना क्षेत्र के बराई पट्टी स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा को लूटने की योजना बनाने के दौरान अंतर जिला गिरोह के तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये तीनों अपराधी सीवान जिले के रहने वाले हैं. इन अपराधियों के पास से दो देसी पिस्टल और 18 गोली के साथ एक बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है.

मामले का उद्भेदन करते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस को इनपुट मिला था कि अंतर जिला गिरोह के कुछ अपराधी मीरगंज के सीमावर्ती क्षेत्र में अपराध की घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे हैं. खुफिया इनपुट के आधार पर हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की.
पुलिस ने इलाके की घेराबंदी का तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद उनकी पहचान सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जियाय गांव निवासी रोहित कुमार उर्फ अभिषेक कुमार, जीबी नगर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी रितिक कुमार और दरौंधा थाना क्षेत्र के सवान निवासी आदित्य कुमार के रूप में की गई है. एसपी ने कहा कि गिरफ्तार तीनों अपराधियों पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार ऋतिक पर बड़हरिया थाना में एक तथा जीबी नगर थाने में दो मामले दर्ज हैं, जबकि रोहित कुमार और आदित्य कुमार पर बड़हरिया थाना में एक-एक मामला दर्ज है.
वहीं अपराध कर्मी ऋतिक कुमार पर जामो थाने में दो मामले दर्ज हैं जिसमें एक आर्म्स एक्ट का मामला भी है. एसपी ने कहा कि अंतर जिला गिरोह के अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम की भूमिका अहम रही. छापेमारी दल में मीरगंज के अनुमंडल पुलिस इंस्पेक्टर ललन कुमार सिंह, मीरगंज थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विशाल आनंद, हथुआ थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अधिकारी श्याम नारायण प्रसाद, विनोद कुमार, अरुण कुमार सिंह, योगेंद्र महतो शामिल थे. पुलिस टीम को एसपी ने पुरस्कृत करने की बात कही है.

About the Author

Amrendra Kumarसंवाददाता
2010 से पत्रकारिता की शुरूआत करते हुए राष्ट्रीय सहारा अखबार में करीब पांच साल तक बतौर रिपोर्टर काम करने का अवसर मिला. इस दौरान भोजपुर जिले के लिए सैकड़ों रिपोर्ट अखबार में छपे. आरा में हुए रणवीर सेना के सुप्रीम...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें