होमताजा खबरबिहारमधुबनी
मधुबनी में नाबालिग से गैंगरेप, आरोपी युवकों पर मामला दर्ज एक गिरफ्तार

मधुबनी में नाबालिग से गैंगरेप, आरोपी युवकों पर मामला दर्ज एक गिरफ्तार

Last Updated:

एसपी दीपक बरनवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं. फिलहाल मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है.

मधुबनी में नाबालिग से गैंगरेप, आरोपी युवकों पर मामला दर्ज एक गिरफ्तारZoom
नाबालिग से गैंगरेप
मधुबनी के मधवापुर थाना इलाके में नाबालिग से गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है. इसका आरोप गांव के ही दो युवकों पर लगा है. पीड़िता बहन के साथ मेला देखकर घर लौट रही थी. पीड़ित की शिकायत के बाद आरोपियों पर केस दर्ज एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं दूसरे की तलाश जारी है.

बता दें कि मधवापुर थाना इलाके में बहन के साथ महावीरी मेला देखने गई नाबालिग, जब घर लौट रही थी. रास्ते में दो युवकों ने दोनों बच्चियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. एक बच्ची किसी तरह भागने में कामयाब रही. लेकिन दूसरी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने पीड़ित नाबालिग को पीएचसी में भर्ती करवाया. बच्ची की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया है.

सूचना मिलते ही एसपी दीपक बरनवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं. फिलहाल मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है. डीएसपी पुष्कर कुमार के मुताबिक दूसरे आरोपी की भी शिनाख्त हो गई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी हो जाएगी. पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. (रिपोर्ट- अमित रंजन)

ये भी पढ़ें:

तेजप्रताप के आरोपों का जवाब देने में जुटा ऐश्वर्या राय का परिवार, 29 को है कोर्ट में सुनवाई

चिराग पासवान बोले- राम मंदिर पर अध्यादेश लाने से पहले सहयोगियों से चर्चा करे बीजेपी

गोपालगंज: नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, पूरे इलाके में नाराज़गी
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें