Advertisement
होमताजा खबरबिहारमुजफ्फरपुर
मोकामा की काली मिट्टी और कोलकाता की घास से तैयार हुआ सिकंदरपुर नेहरू स्टेडियम

Muzaffarpur News: मोकामा की काली मिट्टी और कोलकाता की विशेष घास से तैयार हुआ सिकंदरपुर नेहरू स्टेडियम, इस दिन शुरुआत

Reported by:
Edited by:
Agency:Local18
Last Updated:

Muzaffarpur Sikandarpur Stadium: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्टेडियम का जीर्णोद्धार अंतिम चरण में है, 4.9 करोड़ की लागत से बने इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट, स्विमिंग पूल, LED स्क्रीन और VIP सुविधा मिलेगी.

X
title=

मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर शहरवासियों को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है. स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत सिकंदरपुर स्टेडियम का जीर्णोद्धार पूरी रफ़्तार से अंतिम चरण में पहुंच गया है. लगभग 4.9 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अब शहर में खेलों के नए आयाम स्थापित करने की ओर अग्रसर है. निर्माण की आधिकारिक डेडलाइन 15 अक्टूबर 2025 निर्धारित थी, लेकिन तकनीकी कारणों से यह समय पर पूरा नहीं हो सका. हालांकि, अब अनुमान है कि आने वाले 10 दिनों के भीतर स्टेडियम का निर्माण पूरी तरह समाप्त हो जाएगा और शहरवासी इसका लुत्फ उठा सकेंगे.

नए स्वरूप में तैयार हो रहा सिकंदरपुर स्टेडियम कई अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है. क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए यहां एक अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पिच तैयार की गई है, जिसके लिए मोकामा से लाई गई विशेष काली मिट्टी का प्रयोग किया गया है. मैदान में कोलकाता से लाई गई उच्च गुणवत्ता वाली घास बिछाई गई है, जिससे ग्राउंड की क्वालिटी और खेलने का अनुभव बेहतर होगा.
खेल प्रेमियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
खेल प्रेमियों के लिए स्टेडियम में क्रिकेट के साथ-साथ स्विमिंग पूल, बास्केटबॉल कोर्ट और वॉलीबॉल कोर्ट भी विकसित किए गए हैं. खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए मुख्य तीन पिचों के अलावा दो अतिरिक्त अभ्यास पिच तैयार की गई हैं- एक कंक्रीट की और दूसरी मिट्टी की जिससे विभिन्न तरह के अभ्यास की सुविधा मिल सके.
नाइट टूर्नामेंट के लिए स्टेडियम में चार हाई पावर फ्लड लाइटें लगाई गई है. इसके अलावा मैदान में एक बड़ी LED स्क्रीन भी लगाई जा रही है, जिससे लाइव स्कोर और मैच से जुड़ी जानकारियां दर्शकों को आसानी से मिलेगी. लगभग 2000 दर्शकों के बैठने की आधुनिक व्यवस्था बनाई गई है. साथ ही VIP दर्शकों के बैठने और ठहरने के लिए अलग से भवन का निर्माण भी किया गया है.
Advertisement
स्टेडियम परिसर में पार्किंग की पर्याप्त जगह तैयार की गई है, जिससे बड़े आयोजनों के दौरान भीड़ प्रबंधन आसान रहेगा. स्थानीय खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और शहर के युवाओं में इस आधुनिक स्टेडियम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि इसके तैयार होते ही यहां नियमित खेल आयोजन और टूर्नामेंट शुरू हो जाएंगे.

About the Author

Mohd Majid
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें