मुजफ्फरपुर के SKMCH में काउंसिलिंग के आधार पर शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया, बढ़ी पीजी की सीटें
Reported by:
Edited by:
Last Updated:
प्राचार्य सह अधीक्षक डॉ. आभा रानी सिन्हा ने बताया कि पोस्ट ग्रेजुएट और डीएनबी नामांकन के लिए एक विशेष नामांकन समिति का गठन किया गया है. इस समिति का नेतृत्व डॉ. अन्नंत प्रसाद कर रहे हैं, जिसमें अलग-अलग विभागों के वरिष्ठ शिक्षक शामिल हैं. काउंसिलिंग के दौरान छात्रों की मेरिट लिस्ट के आधार पर विषयवार चयन किया जा रहा है और उसी अनुरूप नामांकन लिया जा रहा है.

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित श्री कृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में नए शैक्षणिक सत्र के लिए पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) और डीएनबी पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बुधवार को नामांकन के पहले दिन तीन विभागों में कुल तीन छात्रों ने नामांकन लिया. इससे महाविद्यालय के शैक्षणिक माहौल में एक बार फिर रौनक लौट आई है.
पहले दिन फिजियोलॉजी विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के तहत एक छात्र ने नामांकन कराया. वहीं, ऑप्थेलमिक (नेत्र रोग) और पीडियाट्रिक्स (बाल रोग) विभाग में डीएनबी कोर्स के लिए एक-एक छात्र ने नामांकन लिया. नामांकन प्रक्रिया एडमिशन इंचार्ज सह बायोकेमेस्ट्री विभाग के एचओडी डॉ. अन्नंत प्रसाद के नेतृत्व में पूरी की गई. इस दौरान विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न हो सके.
प्राचार्य सह अधीक्षक डॉ. आभा रानी सिन्हा ने बताया कि पोस्ट ग्रेजुएट और डीएनबी नामांकन के लिए एक विशेष नामांकन समिति का गठन किया गया है. इस समिति का नेतृत्व डॉ. अन्नंत प्रसाद कर रहे हैं, जिसमें अलग-अलग विभागों के वरिष्ठ शिक्षक शामिल हैं. काउंसिलिंग के दौरान छात्रों की मेरिट लिस्ट के आधार पर विषयवार चयन किया जा रहा है और उसी अनुरूप नामांकन लिया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी तरह नियमानुसार की जा रही है, ताकि योग्य छात्रों को उनके मेरिट के अनुसार विषय मिल सके. आने वाले दिनों में अन्य विभागों में भी पीजी और डीएनबी सीटों पर नामांकन की संख्या बढ़ने की उम्मीद है.
Advertisement
प्राचार्य सह अधीक्षक ने यह भी जानकारी दी कि इस सत्र में श्री कृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. पहले यहां पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए कुल 18 सीटों पर पढ़ाई होती थी, लेकिन इस सत्र से 11 नई सीटों की वृद्धि की गई है. इसके बाद अब पीजी की कुल सीटों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है. इससे न केवल मेडिकल छात्रों को अधिक अवसर मिलेंगे, बल्कि अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाओं की गुणवत्ता और संख्या में भी सुधार होगा.
एसकेएमसीएच में पीजी और डीएनबी सीटों में हुई यह बढ़ोतरी मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों के लिए स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
About the Author
Amita kishor
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें