होमताजा खबरबिहारपटना
मुंगेर से ही लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे बाहुबली अनंत सिंह, बोले- सामने कोई हो, मायने नहीं रखता

Agency:News18 Bihar
Last Updated:
इस मामले में जब विधायक से पूछा गया तो उन्होंने ताल ठोंकते हुए मुंगेर से चुनाव लड़ने का दावा किया लेकिन वो किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे इसका पत्ता उन्होंने नहीं खोला. अनंत ने कहा कि वो मुंगेर सीट से ही चुनाव लड़ेंगे भले ही उनके सामने कोई मंत्री हो या फिर सांसद.

लोकसभा का चुनाव होने में भले ही अभी वक्त बचा हो लेकिन बिहार की मुंगेर सीट को लेकर माहौल अभी से ही तैयार हो चुका है. इस सीट को बिहार का सबसे हॉट सीट माना जा रहा है क्योंकि इस सीट पर बिहार के बाहुबली से लेकर सफेदपोशों तक की नजर है.
इस सीट से कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास रहे मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है तो दूसरी ओर उनके सामने वहां की सीटिंग सांसद वीणा देवी और जे़डीयू के कद्दावार नेता ललन सिंह हैं. इससे पहले मंगलवार को दिल्ली से पटना पहुंचे विधायक का एयरपोर्ट और आवास पर समर्थको की भारी भीड़ ने स्वागत किया.
ये भी पढ़ें- पटना के ट्रांसपोर्टर की वैशाली में गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिली लाश
इस मामले में जब विधायक से पूछा गया तो उन्होंने ताल ठोंकते हुए मुंगेर से चुनाव लड़ने का दावा किया लेकिन वो किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे इसका पत्ता उन्होंने नहीं खोला. अनंत ने कहा कि वो मुंगेर सीट से ही चुनाव लड़ेंगे भले ही उनके सामने कोई मंत्री हो या फिर सांसद.
कल तक ललन सिंह का समर्थन करनेवाले अनंत सिंह ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ने का मन बनाने के साथ ही जेडीयू और लोजपा के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. महागठबंधन से सीट टिकट न मिलने पर निर्दलयीय भी चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले अनंत सिंह ने कहा कि मैं जनता के बीच ही रहता हूं इसलिए अगर मुझे जरूरत पड़ी तब मैं इस सीट से निर्दलीय भी चुनाव लड़ सकता हूं.
मालूम हो कि अनंत सिंह बिहार के मोकामा सीट से निर्दलीय विधायक हैं और उनकी छवि दबंग और बाहुबली की है. मुंगेर सीट पर दावेदारी ठोंक कर अनंत ने न केवल एनडीए बल्कि महागठबंधन के सामने भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं ऐसे में देखना होगा कि अनंत को महागठबंधन से टिकट मिलता है या फिर वो निर्दलीय ही इस सीट से चुनाव लड़ते हैं.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें