Bihar Jharkhand News Today LIVE: मोतिहारी में जमीन के लिए मजदूर की हत्या, खगड़िया में हटाया अतिक्रमण, फिर लग गई दुकानें
Bihar Jharkhand News Today LIVE: बिहार के मोतिहारी में दो धुर जमीन के लिए मजदूर की हत्या कर दी गई. उधर, खगड़िया में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की. कुछ ही दिनों बाद दोबारा अतिक्रमणकारियों कब्जा कर लिय...और पढ़ें

पटना एयरपोर्ट से आज इंडिगो एयरलाइंस की कुल चार जोड़ी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. उड़ान रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. जानकारी के अनुसार, पटना से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट 6E 6452, हैदराबाद जाने वाली 6E 6683, दिल्ली जाने वाली 6E 6550 और महाराष्ट्र जाने वाली 6E 679 को रद्द किया गया है. वहीं, बेंगलुरु से पटना आने वाली फ्लाइट 6E 6451, हैदराबाद से आने वाली 6E 915, दिल्ली से आने वाली 6E 6549 और महाराष्ट्र से आने वाली 6E 678 भी कैंसिल कर दी गई हैं. अचानक उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को टिकट रिफंड और वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर एयरपोर्ट पर भटकना पड़ा. उधर, मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित कच्ची पक्की चौक पर भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में अज्ञात चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर मशीन को काट दिया और अंदर रखी नकदी लेकर फरार हो गए. वारदात की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस और फोरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची. पुलिस -फोरेंसिक टीम मामले की गहन जांच कर रही हैं.
'वोट चोरी' को लेकर कांग्रेस की रैली पर गिरिराज सिंह ने दिया जवाब
पटना: कांग्रेस की कल रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘कांग्रेस ने 70 साल तक ‘वोट चोरी’ की. जो खुद चोर हैं, वे सोचते हैं कि बाकी सब भी चोर हैं.’
#WATCH पटना, बिहार: कांग्रेस की कल रामलीला मैदान में होने वाली “वोट चोर, गद्दी छोड़” रैली पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “कांग्रेस ने 70 साल तक ‘वोट चोरी’ की। जो खुद चोर हैं, वे सोचते हैं कि बाकी सब भी चोर हैं….” pic.twitter.com/HLlDU4woBE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2025
सीएम हेमंत सोरेन ने रांची में किया औचक निरीक्षण, शहर में सुविधाओं का लिया जायजा
राजधानी रांची की व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद सड़कों पर उतर आए. मुख्यमंत्री ने आज रांची शहर का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने शहर की यातायात व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया. इस दौरान रांची DC मंजूनाथ भजंत्री समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार राज्य के हर शहर को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सुविधाओं वाला बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
राहुल गांधी पर भड़के भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ
रांची: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, ‘भाजपा निरंतर काम करने वाली पार्टी है. आज हमारे संगठनात्मक कार्यों की बैठक हुई है. राहुल गांधी भारत के सम्मानित संस्थानों को अपमानित करने का काम करते हैं.’
#WATCH रांची, झारखंड: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, “भाजपा निरंतर काम करने वाली पार्टी है। आज हमारे संगठनात्मक कार्यों की बैठक हुई है… राहुल गांधी भारत के सम्मानित संस्थानों को अपमानित करने का काम करते हैं…” pic.twitter.com/zUsmfhvnEb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2025
SIR को लेकर सांसद शांभवी चौधरी ने महागठबंधन पर किया हमला
पटना: LJP (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा, ‘कोई घबराहट नहीं थी. सबसे पहले तो ये(विपेक्ष) लोग SIR को एक राजनीतिक रूप रेखा देना चाहते हैं जो कि एक स्वतंत्र और संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग का दायित्व है और उसी के तहत ये प्रक्रिया की जा रही है ताकि मतदान का जो अधिकार हमारे भारतीय नागरिकों को है उसे और मजबूती मिल सके.यह संविधान के तहत हमारे जो अधिकार हैं उसे मजबूत करने की प्रक्रिया. बिहार की जनता ने तो INDI गठबंधन को जवाब दे चुकी है और अब बंगाल की जनता जवाब देगी.
#WATCH | पटना: LJP (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा, “कोई घबराहट नहीं थी। सबसे पहले तो ये(विपेक्ष) लोग SIR को एक राजनीतिक रूप रेखा देना चाहते हैं जो कि एक स्वतंत्र और संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग का दायित्व है… pic.twitter.com/uwqYHRG0P8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2025
Narkatiaganj News: नरकटियागंज में अतिक्रमण पर चलेगा पीला पंजा
नरकटियागंज में अतिक्रमण के खिलाफ सरकार का पीला पंजा ने कहर बरपाया. नरकटियागंज के हरदिया चौक पर नगर प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया. स्थाई- अस्थाई रूप से अतिक्रमण किए गए जगहों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. इस दौरान दर्जनों अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूला गया. पदाधिकारी के आदेश पर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान 10 दिनों तक चलेगा.
Jharkhand News: रामगढ़ में ट्रेलर के ब्रेक फेल, 5 गाड़ियों को पीछे से मारी टक्कर
झारखंड के रामगढ़ में ट्रेलर के ब्रेक फेल हो गए. अनियंत्रित ट्रेलर ने 5 गाड़ियों को पीछे से टक्कर मार दी. दुर्घटना में 7 लोग घायल हो गए. तीन गंभीर घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया है, जिन्हें इलाज के बाद रिम्स रांची रेफर किया गया. अन्य घायलों को निजी अस्पताल भेजा गया. रामगढ़- रांची फोरलेन के चुट्टू पालू घाटी की घटना.
Madhepura News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज से बिहारीगंज जाने वाली मुख्य सड़क (SH-91) पर शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. यह दुर्घटना दिघी भलाई मोड़ के समीप उस समय हुई, जब एक अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने सामने से आ रही पल्सर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. मृतक की पहचान मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत कोल्हयपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी रुद्रनारायण राम के 22 वर्षीय पुत्र बिट्टू राम उर्फ बीटल के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि बिट्टू राम अपनी पल्सर बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर शव को सड़क पर रखकर SH-91 जाम कर दिया.
Bhagalpur News: बिहार के मुख्य सचिव भागलपुर का दौरा करेंगे
बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत का भागलपुर के सुल्तानगंज दौरा होने वाला है. वह सुल्तानगंज अगुवानी गंगा पुल का निरिक्षण करेंगे. इसके साथ ही सुल्तानगंज में प्रस्तावित हवाई अड्डा जमीन का जायजा लेंगे. रिवर फ्रंट और वॉटर लिफ्टिंग के निर्माण कार्य को लेकर स्थल का निरिक्षण कर सकते हैं. मुख्य सचिव के आगमन को लेकर कृष्णानंद स्टेडियम में हेलीपैड बनाया गया है.
SIR को लेकर दिल्ली में जुटेंगे विपक्ष के नेता, RJD नेता क्या बोले?
SIR के मुद्दे को लेकर कल देश भर के विपक्षी दल के नेता दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे. जिसको लेकर राष्ट्रीय जनता दल के विधायक आलोक मेहता ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मुद्दा है. SIR से सरकार ने गलत तरीके से चुनाव जीता है. जब SIR के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी जब सदन में अपनी बात रख रहे थे, तब जो बौखलाहट देखने को मिला था. सत्ता पक्ष की ऐसा लग रहा था कि चोरी पकड़ी गई. राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि यह देश की ज्वलंत मुद्दा है क्योंकि जिस प्रकार विधानसभा चुनाव का परिणाम आया. वह कहीं ना कहीं दर्शाता है कि किस प्रकार सत्ता का दुरुपयोग कर सरकार ने लोकतंत्र पर हमला किया है. कल हमारे विपक्ष के नेता दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे. वहां से एक साफ संदेश जाएगा कि किस प्रकार बिहार चुनाव में धांधली की गई है.
Jhalawar News: बाबूलाल मरांडी ने अवैध खनन को लेकर सरकार पर उठाए सवाल
झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा है कि राज्य के सभी हिस्से में जमकर अवैध कारोबार चल रहे हैं. बालू और खनिज की लूट हो रही है. राज्य सरकार को बताना चाहिए कि आखिर यह कब रुकेगा. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सत्ता में संरक्षण प्राप्त लोग ही यह तमाम चीज कर रहे हैं. यहां की जांच एजेंसी बेहतर जांच नहीं कर रही. इस वजह से हमें केंद्र एजेंसी से मांग करनी पड़ रही है कि वह इस पूरे मामले की जांच करें.
Bhojpur News: खड़े ट्रक को ट्रक ने मारी टक्कर, एक-एक कर टकराई 4 गाड़ियां
भोजपुर जिले के कुमारघनगाई थाना के जगदीशपुर देवराढ़ पथ पर शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया. कुहासे के कारण अनाज लदा ट्रक आरा मोहनिया फोरलेन ओवर ब्रिज पर खड़ा था. इसी दौरान पीछे से एक खाली ट्रक आकर अनाज लदे ट्रक में धक्का मार दिया. देखते ही देखते कुछ देर के अंतराल में घने कुहासे के कारण खाली ट्रक के पीछे क्रेन गाड़ी और उसके पीछे स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने धक्का मार दिया. यानी कुल चार वाहन एक ही सड़क पर एक दिशा में टकरा गये. इस घटना में खाली ट्रक के चालक व क्रेन गाड़ी में सवार 5 लोग सहित कुल छह लोग घायल हो गये. घटना के बाद अनाज लदा गाड़ी वहां से निकल गया. सभी का इलाज पुलिस और राहगीरों के मदद से जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल घायलों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है, जिसमें एक के गंभीर रूप से घायल हो गया.
Bihar News: बिहार में मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों को नया विभाग आवंटित
बिहार में मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों को नया विभाग आवंटित किया गया. मंत्रिमंडल सचिवालय ने अधिसूचना जारी की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन विभाग का जिम्मा मिला है. मंत्री सुनील कुमार को शिक्षा विभाग के अलावा, विज्ञान प्रावैद्यिकी एवं तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा, संजय सिंह टाइगर को श्रम संसाधन और युवा रोजगार एवं कौशल विकास. अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन और कला संस्कृति विभाग. सुरेन्द्र मेहता को डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग का जिम्मा मिला. तीन नए विभाग बनने के बाद विभाग को लेकर अधिसूचना जारी हुई है. सभी नए विभागों में सचिव की पोस्टिंग हो चुकी है.
Bhojpur News: आर्मी जवान के साथ हथियार के बल पर की गई छिनैती
भोजपुर जिले में एक बार फिर से अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है. जहां आर्मी के जवान और उसके भाई के साथ मारपीट की गई. मामला जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के महुदही गांव का है. यहां के रहने वाले राम विनय सिंह के पुत्र आलोक कुमार सिंह और चचेरे भाई संजीव कुमार आरा से बाजार कर घर जा रहे थे, तभी महूदही गांव के पास 8 से 10 की संख्या में हथियार के लेकर फौजी आलोक कुमार और उसके चचेरे भाई के साथ पहले मारपीट की गई. उसके बाद सोने की चैन, नगदी छीन कर फरार हो गए. पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई.
Ara News: घने कोहरे के कारण चार गाड़ियों की टक्कर, 5 घायल
बिहार के आरा जिले में घने कोहरे के कारण चार गाड़ियों की टक्कर हो गई. हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं. इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अमर शहीद गेट के पास की है.
Bihar Politics News: लालू यादव की जब्त संपत्ति पर स्कूल खोलेगी सरकारः डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
बिहार के डिप्टी सीएम सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने एक कार्यक्रम में कहा कि आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जब्त की गयी संपत्ति पर सरकार स्कूल खोलेगी. सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद पंजीकृत अपराधी हैं और चारा घोटाले में 950 करोड़ रुपये के मामलो में दोषी ठहराये जा चुके हैं. गृहमंत्री सम्राट चौधरी के मुताबिक ईडी और सीबीआई पहले ही लालू यादव की कई संपत्तियों को अटैच कर चुकी हैं. इनमें चिड़ियाघर के पास एक बिल्डिंग है, जिस पर 20 वर्षों से ताला लटका है. सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता के टैक्स से अर्जित घोटाले के पैसों से बनी प्रॉपर्टी पर ताला नहीं लटकने दिया जायेगा. वहां रंगाई पुताई कर सरकारी स्कूल खोला जाएगा, ताकि गरीबों के बच्चों को सीधा लाभ मिले.
Munger News: विधानसभा चुनाव के दौरान हंगामा करने वाला नेता गिरफ्तार
टेटिया बंबर प्रखंड के मध्य विद्यालय भंडार स्थित बूथ संख्या 227 पर विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में नोनाजी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. टेटिया बंबर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर शाम यह कार्रवाई की. सुरेंद्र यादव इस मामले में नामजद आरोपी थे और घटना के बाद से फरार चल रहे थे. यह घटना 6 नवंबर को प्रथम चरण के मतदान के दौरान हुई थी, जब बूथ पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच कहासुनी के बाद स्थिति अचानक बिगड़ गई. ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी कर दी, जिससे मतदान प्रक्रिया बाधित हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने 16 नामजद और 20–25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. पुलिस अब तक आठ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. शुक्रवार को पैक्स अध्यक्ष, आरएलएम के जिला स्तरीय सदस्य सुरेंद्र यादव की गिरफ्तारी भी इसी कार्रवाई का हिस्सा है. थाना प्रभारी मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. पुलिस का कहना है कि सभी अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी.
Nawada News: जमीनी विवाद में ट्रेक्टर चालक को मारा चाकू, गंभीर स्थिति में रेफर
नवादा में युवक को चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. उसकी हालत चिंताजनक बानी हुई है. तीन की संख्या में रहे अपराधियों ने जमकर हमला कर दिया. अपराधियों ने युवक को पेट में चाकू मारकर लहुलुहान कर दिया. वहीं, ईंट पत्थर से सिर पर भी हमला किया. घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों कि मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिसुआ पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सघन चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया. ज़ख्मी युवक कि पहचान थानाक्षेत्र के नसरतपुर फुलवरिया गांव के रहने वाले बंगाली यादव का 30 वर्षीय पुत्र केदार यादव के रूप में हुई है. घटना हिसुआ के राजगीर रोड स्थित फैमली मेगा मार्ट के पास की है. बताया गया कि केदार यादव नरहट रोड कि ओर से अपने गांव नसरतपुर फुलवरिया ट्रैक्टर लेकर जा रहा था. नगर के राजगीर रोड स्थित फैमली मेगा मार्ट के पास पहुंचने पर मोटरसाइकिल पर सवार नसरतपुर फुलवरिया गांव का रहने वाला रामाशीष यादव, टेनी यादव और योगिंद्र यादव ने ट्रैक्टर रोका. केदार यादव पर हमला बोल दिया. तीनों ने केदार को मारते हुए ट्रैक्टर से उतारा और सिर पर पत्थर और पेट में चाकू घोंपकर चलता बना. जब तक लोग कुछ समझ पाते तीनों फरार हो गए.
Bihar News: ठंड के मौसम में अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की भीड़
ठंड शुरू होती ही अनुमंडलीय अस्पताल में लोगों की बड़ी लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई. अनुमंडलीय आप हो या निजी क्लीनिक सभी जगहों पर बड़ों के साथ साथ छोटे बच्चे भी इस ठंड से प्रभावित है. खासकर जो नवजात शिशु हैं, बच्चे हैं, उनका इस ठंड के मौसम में विशेष ध्यान रखना होता है. कई बार बच्चे बीमार होते हैं, लेकिन महिलाओं को यह पता नहीं चल पाता है कि इसे ठंड लगी है या ठंड के कारण बुखार इत्यादि हो रहा है. ऐसी स्थिति में बच्चों का ख्याल कैसे रखा जाए . कब डॉक्टर से संपर्क किया जाए, इसको लेकर बाढ़ के सुप्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजेश कुमार बताया कि ठंड के दिनों में बच्चों का खास ख्याल रखना पड़ता है.
Sheikhpura News: शेखपुरा में राशन केंद्र पर गड़बड़झाला
शेखपुरा में गरीबों के चूल्हे तक सरकार द्वारा मुफ्त और कम दामों में खाद्यान्न पहुंचाने बाला जन वितरण विक्रेताओं द्वारा घटिया अनाज राज्य खाद्य निगम द्वारा आपूर्ति किए जाने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने राज्य खाद्य निगम के गोदामों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई गड़बड़ियां मिली जिसे सुधारने का निर्देश दिया गया है.