Advertisement
होमताजा खबरबिहारपटना
बिहटा से पटना के बीच की सड़क पर अब नो एंट्री, 7 महीने तक आवाजाही रहेगी बंद

बिहटा से पटना के बीच की सड़क पर अब नो एंट्री, 7 महीने तक आवाजाही बंद, प्रशासन ने की यह अपील

Last Updated:

Traffic Change Bihta to Patna: दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी के अनुसार 18 दिसंबर 2025 से 15 जुलाई 2026 तक शिवाला चौक से कन्हौली तक किसी भी प्रकार के वाहन का यातायात पूरी तरह बंद रहेगा. हालांकि, स्कूली वाहनों के लिए एक खास समय के लिए छूट दी गई है.

X
title=

पटना: दानापुर से लेकर बिहटा के बीच बना रहे एलिवेटेड कॉरिडोर की वजह से यातायात व्यवस्था में बहुत बड़ा बदलाव किया गया है. बिहटा से पटना आने वाली सड़क पर अब वाहनों का परिचालन पूरी तरीके से अगले 7 महीने के लिए बंद कर दिया गया है. दरअसल, दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार शिवाला चौक से कन्हौली तक सड़क निर्माण कार्य किया जाना है. इस निर्माण कार्य के दौरान इस मार्ग पर किसी भी प्रकार के गाड़ियों की आवाजाही नहीं होगी. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.

अगले छह महीने तक नो एंट्री
दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी के अनुसार 18 दिसंबर 2025 से 15 जुलाई 2026 तक शिवाला चौक से कन्हौली तक किसी भी प्रकार के वाहन का यातायात पूरी तरह बंद रहेगा. हालांकि, स्कूली वाहनों के लिए एक खास समय के लिए छूट दी गई है. इसके तहत सुबह 07:30 बजे से 08:30 बजे तक और दोपहर 02:00 बजे से 03:00 बजे तक सिर्फ स्कूली वाहनों को आवागमन की अनुमति होगी. वहीं, भविष्य में शैक्षणिक संस्थानों के समय में बदलाव होने पर वाहनों के परिचालन समय में भी परिवर्तन संभव है.
क्या है वैकल्पिक रास्ता
निर्माण कार्य के दौरान आरा (भोजपुर) से पटना के बीच यातायात संचालन के लिए प्रशासन ने कई वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं. इनमें आरा (भोजपुर) से बिहटा चौक, मनेर, दानापुर कैंट होते हुए पटना तक पहुंचा जा सकता है. इसके अलावा, आरा (भोजपुर) से बिहटा चौक, मनेर, शेरपुर, छितनावां, उसरी बाजार होते हुए शिवाला और फिर पटना में एंट्री हो सकती है. आरा (भोजपुर) से बिहटा चौक, कन्हौली ( सरमेरा मोड़), नौबतपुर, पटना एम्स चौराहा से पटना में एंट्री होगी. चौथा वैकल्पिक मार्ग, आरा (भोजपुर) से बिहटा चौक होते हुए कन्हौली (सरमेरा मोड़), नौबतपुर बाजार से शिवाला और फिर पटना आया जा सकता है.
पटना से बिहटा नॉनस्टॉप सड़क का हो रहा है निर्माण
आपको बता दें कि दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर बिहार की राजधानी पटना और उसके पश्चिमी हिस्से को जोड़ने वाली एक महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना है. इस कॉरिडोर का उद्देश्य दानापुर, बिहटा और आसपास के इलाकों में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करना और आरा-पटना मार्ग को सुगम बनाना है. यह एलिवेटेड कॉरिडोर कुल लगभग 25 किलोमीटर लंबा होगा. यह चार-लेन सड़क दानापुर रेलवे स्टेशन से शुरू होकर बिहटा चौक तक जायेगी. निर्माण कार्य तेजी से चल रही है.

About the Author

Amita kishor
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें