Advertisement
होमताजा खबरbihar
एयरहोस्‍टेस को देख पायलट... खुला था माइक, आवाजें सुन पैसेंजर्स ने पकड़ा माथा

एयरहोस्‍टेस खड़ी थी सामने, पायलट कह रहा था दिल की बात, खुला था केबिन माइक, आवाज सुन पैंसेजर्स ने पकड़ा माथा

Last Updated:

Aviation News: पटना से चेन्‍नई जा रही इंडिगो फ्लाइट के कैप्‍टन ने अपनी बातों से सभी का दिल जीत लिया. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है.

ख़बरें फटाफट
एयरहोस्‍टेस को देख पायलट... खुला था माइक, आवाजें सुन पैसेंजर्स ने पकड़ा माथाZoom
यह वाकया पटना से चेन्‍नई जा रही फ्लाइट का है. (एआई फोटो)
Interesting Story from Aviation: एयरक्राफ्ट में कॉकपिट और पैसेंजर केबिन के बीच की गैलरी में उस वक्‍त कैप्‍टन के साथ एक एयरहोस्‍टेस मौजूद थी. एयरहोस्‍टेस को देखते हुए यह पायलट अपने दिल के जज्‍बातों को बयां कर रहा था. उसकी बात सिर्फ सुनी ना जाए, बल्कि दिल की गहराइयों तक पहुंचे, लिहाजा पायलट अपनी मातृभाषा और अंग्रेजी छोड़, सामने वाले की जुबां में बात करने की कोशिश कर रहा था.

इस बीच, फ्लाइट के पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्‍टम खुला हुआ था और माइक पायलट के हाथों में ही था. पायलट के मुंह से निकल रही हर बात फ्लाइट में मौजूद सभी पैसेंजर सुन रहे थे. वहीं, पायलट की बातों को सुनने के बाद प्‍लेन में मौजूद हर पैसेंजर ना चाहते हुए मुस्‍कुराने लग गया . यहां पर मजेदार बात यह थी कि पायलट के बयान-ए-बात का वीडियो बन गया और इस वीडियो को खुद पायलट ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से पोस्‍ट किया है.
वहीं, वीडियो पोस्‍ट होते ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो की पॉपुलरटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब तक इस पोस्‍ट को करीब दो लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं और 50 हजार से अधिक लोग शेयर कर चुके हैं. अब हम आपको इस वीडियो की पूरी कहानी बताए, इससे पहले साफ कर दें कि यह वैसा बिल्‍कुल भी नहीं है, जैसा आप सोच रहे हैं.
यह भी पढ़ें: पैसेंजर ने दी हल्‍की सी थपकी, सबके सामने खुल गई… शर्मिंदगी से पानी-पानी हुई एयरहोस्‍टेस, VIDEO हुआ वायरल… लखनऊ से रांची जा रही फ्लाइट में ऐसी घटना जिसके चलते फ्लाइट क्रू को सभी पैसेंजर्स के सामने शर्मिंदा होना पड़ गया. इस घटना को लेकर अब सार्वजनिक तौर पर माफी गई है. क्‍या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें आगे…

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट का है वीडियो
दरअसल, यह वीडियो पटना से चेन्‍नई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट का है. फ्लाइट में सभी पैसेंजर बोर्ड हो चुके थे और प्‍लेन के टेकऑफ होने का इंतजार कर रहे थे. प्‍लेन के गेट क्‍लोज होते, इससे पहले कॉकपिट का दरवाजा खुला और कैप्‍टन प्रदीप कृष्‍णन बाहर आ गए. उन्‍होंने एयरहोस्‍टेस के हाथों से पब्लिक एनाउंसमेंट माइक लिया और अपने दिल की बातें हिंदी में बयां करने की कोशिश करने लगे. आपको बता दें कि कैप्‍टन प्रदीप कृष्‍णन मूल रूप से तमिल भाषी है और उनके लिए हिंदी में बात करना बेहद मुश्किल भरा काम था.

Advertisement
… और पैसेंजर्स का दिल जीत गए कैप्‍टन
चूंकि फ्लाइट में ज्‍यादातर पैसेंजर हिंदी भाषी थे, लिहाजा उनके दिलों में अपनी जगह बनाने के लिए कैप्‍टन प्रदीप कृष्‍णन बोलना शुरू किया. उन्‍होंने कहा – सबको नमस्‍कार है. मेरा हिंदी बहुत सुंदर है, बस अरजेस्‍ट कर लेगा. हम आज पटना से चेन्‍नई जाता है… ऊपर में 33000 फीट में टर्बुलेंस थोडा…. इसके आगे उन्‍हें समझ नहीं आया कि क्‍या कहें, लिहाजा उन्‍होंने कहा- डगा डगा डगा (तमिल शब्‍द) करेगा… सीट बेल्‍ट डालेगा… नहीं तो आप आडेगा (तमिल शब्‍द). पायलट प्रदीप की हिंदी बोलने की कोशिश और हिंदी-तमिल शब्‍दों से बने वाक्यों को सुनने के बाद कोई भी पैसेंजर खुद को हंसने से नहीं रोक पाया.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to ...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें