Patna EOU Raid: सरकारी इंजीनियर की काली कमाई! 20 लाख रुपये जलाने की कोशिश, पटना के इस इलाके में EOU की रेड से हड़कंप!
Last Updated:
Patna EOU Raid: पटना में एक सरकारी इंजीनियर विनोद कुमार राय के घर EOU की रेड में 35 लाख कैश, 20 लाख के जले नोट, करोड़ों की जमीन के कागजात और जेवरात मिले. पत्नी ने नोट जलाने की कोशिश की.

पटना. ग्रामीण कार्य विभाग में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के पद पर पदस्थापित विनोद कुमार राय के ठिकाने पर EOU की टीम ने छापा मारा. पटना के भूतनाथ रोड स्थित उनके आवास पर सुबह 5:20 बजे टीम ने जबरन प्रवेश किया. रेड के दौरान टीम को 35 लाख कैश और लगभग 20 लाख के आधे जले हुए नोट मिले. इसके अलावा करोड़ों की जमीन के दस्तावेज, 12 से अधिक बैंक डिपॉजिट और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद हुए.
विनोद कुमार की पत्नी ने EOU की टीम को रेड करने से घंटों तक रोकने की कोशिश की. पूरी रात EOU की टीम उनके घर के बाहर सुबह होने का इंतजार करती रही. जब टीम ने घर में प्रवेश किया, तो वे देखते ही रह गए कि विनोद राय की पत्नी ने लाखों रुपये जलाने की कोशिश की थी. जले हुए नोटों की जांच के लिए EOU की टीम ने FSL की टीम को बुलाया. मौके पर नगर निगम के अधिकारी भी पहुंचे.
अब हम आपको विनोद कुमार राय के उस घर के अंदर की तस्वीर दिखाते हैं, जहां EOU की टीम कार्रवाई कर रही है. इस पूरी कार्रवाई के दौरान विनोद कुमार राय को एक कमरे में गिरफ़्तार कर रखा गया है और उससे EOU के अधिकारी लगातार उसके द्वारा अर्जित की गई संपत्ति के बारे में जानकारी ले रहे हैं. आप देख सकते हैं कि विनोद कुमार राय के घर से EOU की टीम ने 39 लाख कैश बरामद किया है. वहीं, उनके और उनकी पत्नी द्वारा जलाए गए नोट भी मिले हैं. उन्होंने अपनी अवैध कमाई से सोने के बिस्कुट और लाखों के जेवरात बना रखे हैं. बताया जा रहा है कि EOU की इस कार्रवाई को रोकने के लिए कई रसूखदारों ने EOU के अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन टीम अपनी कार्रवाई में जुटी रही.
About the Author
Utkarsh Kumar
A Multimedia Journalist having experience of 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network18 Group for News18 Hindi as a Chief Sub Editor. He played a leadership role in launching News 1...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें