Advertisement
होमताजा खबरबिहारपटना
क्राइम सीन से मिला चाकू, खंती और सलाई रिंच, पटना में ई-रिक्शा ड्राइवर का मर्डर

क्राइम सीन से मिला चाकू, खंती और सलाई रिंच, पटना में ई-रिक्शा ड्राइवर का मर्डर, सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा

Last Updated:

Patna News: पटना में ई रिक्शा चालक मोहम्मद शहजादा की हत्या से सनसनी फैल गई है. पुलिस ने घटनास्थल से चाकू, खंती और सलाई रिंच बरामद किया. परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.

ख़बरें फटाफट
क्राइम सीन से मिला चाकू, खंती और सलाई रिंच, पटना में ई-रिक्शा ड्राइवर का मर्डरZoom
पटना में ई रिक्शा चालक मोहम्मद शहजादा की हत्या से सनसनी फैल गई है.
पटना. राजधानी पटना में अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. दीदारगंज थानाक्षेत्र के फतेहपुर इलाके में अपराधियों ने एक ई रिक्शा चालक की ईट पत्थर और चाकू से हत्या कर दी. हत्या के बाद अपराधियों ने शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. फतुहा डीएसपी वन और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की. पुलिस ने घटनास्थल से एक ई रिक्शा, बड़ा चाकू, खंती और सलाई रिंच बरामद किया है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. मृतक की पहचान चौक थानाक्षेत्र के हाजीगंज निवासी मोहम्मद शहजादा के रूप में की गई है. पुलिस को शक है कि लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने ई रिक्शा चालक की हत्या की हो सकती है. वहीं, आपसी रंजिश का मामला भी होने की आशंका है. फतुहा डीएसपी 1 अवधेश कुमार ने हत्या की पुष्टि करते हुए जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है. फिलहाल, पुलिस हत्या के कारणों की तलाश में जुटी है. इस घटना से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है.
मोहम्मद शहजाद की हुई हत्या से गुस्साए मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा मचाया. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव को हाजीगंज मोड़ के पास सड़क पर रखकर मुख्य सड़क अशोक राज पथ को घंटो जाम कर दिया, जिसे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सड़क जाम हंगामें की सूचना मिलते ही विभिन्न थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों को समझा बूझाकर सड़क पर परिचालन सामान्य कराया.
इस दौरान मृतक के परिजन और स्थानीय लोग अपराधियों की अभिलंब गिरफ्तारी के साथ मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाये जाने की मांग पर अड़े थे. गौरतलब है की आज सुबह अज्ञात अपराधियों ने चौक थानाक्षेत्र के हाजीगंज मोहल्ला निवासी ई रिक्शा चालक मोहम्मद शहजाद की ईट पत्थर और चाकूओ से गोद कर निर्मम हत्या कर दी थी, हत्या करने के बाद अपराधियों ने मोहम्मद शहजाद के शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया था. पुलिस ने घटनास्थल से मोहम्मद शहजाद का ई-रिक्शा के अलावा हत्या में प्रयुक्त एक बड़ा चाकू, खंती और सलाई रिंच भी बरामद किया था. हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है.

About the Author

Utkarsh Kumar
A Multimedia Journalist having experience of 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network18 Group for News18 Hindi as a Chief Sub Editor. He played a leadership role in launching News 1...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें