Advertisement
होमताजा खबरbihar
पटना मेट्रो: PMCH स्टेशन तक दूसरा टनल बनकर तैयार, समझें क्यों है यह है खास

पटना मेट्रो: PMCH स्टेशन तक दूसरा टनल बनकर तैयार, समझें क्यों है यह बड़ी उपलब्धि

Written by:
Last Updated:

Patna Metro News: पटना मेट्रो प्रोजेक्ट में एक बड़ा काम हुआ है. पीएमसीएच के पास दो टनल बनकर तैयार हो गया है. यहां टनल निर्माण को तीने महीने के लिए रोक दिया गया था. राधा-कृष्ण मंदिर के नीचे से टनल के गुजरने पर लोागें ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद रास्ता बदलकर इसे तैयार किया गया है.

पटना मेट्रो: PMCH स्टेशन तक दूसरा टनल बनकर तैयार, समझें क्यों है यह है खासZoom
पटना: बिहार की शान पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. अशोक राजपथ पर पीएमसीएच स्टेशन तक दूसरा टनल बनकर तैयार हो गया है. पटना मेट्रो का कहना है कि इसके बनने से भूमिगत कॉरिडोर के निर्माण को रफ्तार मिलेगी. पीएमसीएच टनल इसलिए खास है क्योंकि यहां राधा-कृष्ण मंदिर के चलते महीने तक टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) की ड्रिलिंग रोक दी गई थी. लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए टनल का रास्ता बदला गया और आखिरकार यह बनकर तैयार हो गया है.

पटना मेट्रो की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पीएमसीएच टनल के बन जाने के बाद मेट्रो कॉरिडोर के इस हिस्से में स्टेशन और प्लेटफॉर्म तैयार करने के काम में तेजी आएगी.
विभाग की ओर से बताया गया है कि 1480 मीटर लंबे इस भूमिगत हिस्से में दो टनल बनाया गया है. पहला टनल 10 नवंबर को और दूसरा अब जाकर तैयार हो गया है. प्रोजेक्ट में जुटे इंजीनियरों का कहना है कि इन दोनों टनल को बनाना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं रहा. इसमें उनके तमाम अनुभवों का इस्तेमाल हो पाया है. इसे तैयार करना एक अलग किस्म का अनुभव रहा.

अगले 6 महीने का रोडमैप

पूरी हो चुकी इस नई टनल की सफाई और संरचनात्मक जांच में लगभग छह महीने का समय लगेगा. इस महत्वपूर्ण जांच के बाद ही इस खंड में भूमिगत ढांचागत गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा, जिससे अगले चरण का काम शुरू हो सके.

चुनौतियों पर विजय

Advertisement
टनल निर्माण टीम के अनुसार, पीएमसीएच क्षेत्र भूमिगत संरचना के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील था. टीम को आसपास के भवन, अस्पताल, यातायात और धार्मिक स्थलों की संवेदनशीलता को देखते हुए अत्यंत सटीकता के साथ काम करना पड़ा.
इंजीनियरों ने 230 मीटर के उस सबसे कठिन हिस्से में भी सफलता प्राप्त की, जहां मंदिर के नीचे से टनल का डायवर्जन बनाना पड़ा. इसे परियोजना का सबसे चुनौतीपूर्ण चरण माना जा रहा था.
स्टेशन के आंतरिक हिस्से को आधुनिक डिजाइन के साथ विकसित किया जा रहा है, जिसका मुख्य लक्ष्य यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सुविधा प्रदान करना है. सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देते हुए भूमिगत मार्ग में अन्य महत्वपूर्ण कार्यों पर भी तेजी से काम किया जाएगा, जैसे-:
  • केबल-डक्ट की स्थापना.
  • वेंटिलेशन सिस्टम का लगाना.
  • इमरजेंसी एग्जिट का निर्माण.

परियोजना का महत्व

पीएमसीएच से गांधी मैदान तक की यह लाइन पूरी होते ही, यह सेक्शन पटना मेट्रो के लिए सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण रूट बनने की संभावना है.
दूसरी टनल के पूरा होने के साथ ही परियोजना अब अपने सबसे महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर चुकी है. पटना मेट्रो के अधिकारियों का लक्ष्य है कि 2025 के निर्धारित समय के भीतर भूमिगत कॉरिडोर का परिचालन शुरू किया जा सके.

About the Author

Abhishek Kumar
अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एड‍िटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते ...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें