Advertisement
होमताजा खबरबिहारपटना
62 हजार करोड़ की योजनाओं की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी, युवाओं से करेंगे संवाद

युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार की नई उड़ान देंगे पीएम मोदी, बिहार पर रहेगा फोकस, युवाओं से करेंगे संवाद

Written by:
Last Updated:

PM Modi News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज युवाओं पर केंद्रित 62,000 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक योजनाओं की शुरुआत करेंगे. इस पहल का उद्देश्य देशभर में शिक्षा, कौशल और उद्यमिता को मजबूती देना है.नई दिल्ली के विज्ञान भवन मेंआयोजित कार्यक्रम के इस मौके पर राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का चौथा संस्करण भी होगा, जहां आईटीआई के 46 सर्वश्रेष्ठ छात्रों को सम्मानित किया जाएगा.

62 हजार करोड़ की योजनाओं की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी, युवाओं से करेंगे संवादZoom
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज युवाओं के लिए अब तक की सबसे बड़ी पहल की शुरुआत करने जा रहे हैं. 62,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की इन योजनाओं का मुख्य फोकस शिक्षा, कौशल और रोजगार होगा. खास तौर पर बिहार को इस ऐतिहासिक घोषणा का केंद्र बनाया गया है, जहां नई योजनाओं से लाखों युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा. इसमें आईटीआई अपग्रेडेशन, नए विश्वविद्यालय, छात्रवृत्ति, स्किल डेवलपमेंट लैब और शिक्षा ऋण योजनाएं शामिल हैं जो युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी. वहीं, बिहार विशेष पैकेज से राज्य को कुशल जनशक्ति का हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठेगा. इस अवसर पर पीएम मोदी युवाओं से संवाद भी करेंगे.

युवा सशक्तिकरण की सबसे बड़ी पहल

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की युवा-केंद्रित योजनाओं का विशेष केंद्र बिहार होगा, जहां स्नातक युवाओं को भत्ता, छात्रवृत्ति, स्किल यूनिवर्सिटी और मुफ्त शिक्षा ऋण जैसी योजनाएं शुरू होने जा रही हैं. इसके साथ देशभर में 1,000 आईटीआई अपग्रेड होंगे और 1,200 स्किल लैब शुरू होंगी. एनआईटी बिहटा, चार विश्वविद्यालय और युवा आयोग जैसी पहलें बिहार को नई पहचान देंगी.

पीएम-सेतु से बदलेंगे आईटीआई

कार्यक्रम की सबसे बड़ी घोषणा प्रधानमंत्री कौशल और रोजगार परिवर्तन योजना (पीएम-सेतु) होगी. 60,000 करोड़ रुपये के निवेश से 1,000 सरकारी आईटीआई को हब-एंड-स्पोक मॉडल में अपग्रेड किया जाएगा. इसके तहत पटना और दरभंगा के आईटीआई को पहले चरण में चुना गया है. इस योजना से छात्रों को आधुनिक ट्रेड, डिजिटल शिक्षा, इनोवेशन सेंटर और बेहतर प्लेसमेंट सुविधाएं मिलेंगी.

ग्रामीण-आदिवासी क्षेत्रों तक पहुंचेगी स्किल लैब

प्रधानमंत्री मोदी 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 नवोदय विद्यालयों और 200 एकलव्य मॉडल स्कूलों में 1,200 व्यावसायिक कौशल प्रयोगशालाओं का उद्घाटन करेंगे. यहां आईटी, ऑटोमोबाइल, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स और पर्यटन जैसे 12 हॉट सेक्टर में बच्चों को व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा.

बिहार को मिला विशेष पैकेज, इस ऐतिहासिक पहल में बिहार को विशेष प्राथमिकता दी गई है. प्रधानमंत्री पटना से कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे-

  • मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना: 5 लाख स्नातकों को 2 साल तक 1,000 रुपये मासिक भत्ता और मुफ्त स्किल ट्रेनिंग.
  • बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना: इसके तहत 4 लाख रुपये तक ब्याजमुक्त शिक्षा ऋण दिया जाना है.
  • बिहार युवा आयोग का उद्घाटन: 18-45 वर्ष आयु वर्ग के लिए वैधानिक आयोग बनने जा रहा है.

नया कौशल विश्वविद्यालय

Advertisement
प्रधानमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय का भी उद्घाटन करेंगे. इसका उद्देश्य उद्योग-आधारित शिक्षा और ग्लोबल लेवल की स्किल ट्रेनिंग देकर युवाओं को नौकरी और उद्यमिता के लिए तैयार करना है. यह कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल और उद्यमिता से जोड़कर आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत करेगा.

उच्च शिक्षा में बड़ा निवेश

पीएम मोदी पीएम-उषा अभियान के तहत बिहार के चार विश्वविद्यालयों (पटना विश्वविद्यालय, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, जयप्रकाश विश्वविद्यालय और नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय) में नई शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं की आधारशिला रखेंगे. 160 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली ये सुविधाएं 27,000 से ज्यादा छात्रों को लाभ देंगी.

बिहटा का नया NIT परिसर

प्रधानमंत्री मोदी पटना के बिहटा स्थित नए एनआईटी परिसर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. 6,500 छात्रों की क्षमता वाला यह कैंपस 5G लैब, इसरो सहयोग से क्षेत्रीय अंतरिक्ष केंद्र और इनोवेशन-इन्क्यूबेशन सेंटर से लैस है. यहां पहले ही 9 स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिल चुका है.

छात्रवृत्ति और नियुक्तियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कक्षा 9 और 10 के 25 लाख छात्रों को 450 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का लाभ भी देंगे. साथ ही बिहार सरकार में 4,000 से अधिक उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे. इन योजनाओं से न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के युवाओं को शिक्षा, स्किल और रोजगार में नए अवसर मिलेंगे.

About the Author

Vijay jha
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें