प्रशांत किशोर की गाड़ी पर पटना यूनिवर्सिटी के छात्रों ने पथराव किया
Agency:News18 Bihar
Last Updated:
पटना यूनिवर्सिटी में वाईस चांसलर के आवास के बाहर प्रशांत किशोर की गाड़ी पर छात्रों ने पथराव किया है. इस पथराव में वे बाल-बाल बच गए लेकिन उनकी गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया. पटना यूनिवर्सिटी (पीयू) में 5 दिसंबर को छात्रसंघ चुनाव होना है.

पटना यूनिवर्सिटी में वाईस चांसलर के आवास के बाहर प्रशांत किशोर की गाड़ी पर छात्रों ने पथराव किया है. इस पथराव में वे बाल-बाल बच गए लेकिन उनकी गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया. पटना यूनिवर्सिटी (पीयू) में 5 दिसंबर को छात्रसंघ चुनाव होना है. 3 दिसंबर की शाम को 5 बजे के बाद छात्रसंघ का चुनाव प्रचार समाप्त हो गया था. इसके बाद जेडीयू के नेता प्रशांत किशोर पटना यूनिवर्सिटी पहुंचे और वीसी से मुलाकात की थी.
बाद में वीसी आवास के बाहर से छात्रों को जबरन हटाया गया और किसी तरह पुलिस की सुरक्षा में प्रशांत किशोर को बाहर निकाला गया और उनके ड्राइवर ने तेजी से उनकी गाड़ी को वहां से निकाला.
प्रशांत किशोर जब वीसी रासबिहारी सिंह के साथ बैठक कर रहे थे तब चीफ इलेक्शन ऑफिसर के सलाहकार प्रोफेसर रामशंकर आर्य भी बैठक में मौजूद थे. न्यूज़ 18 सबसे पहले प्रशांत किशोर और वीसी के बीच हुई बैठक की पुष्टि कर रहा है.
न्यूज़ 18 को प्रशांत किशोर का वह वीडियो मिला है जिसमें वह वीसी के साथ बैठक करते दिख रहे हैं. वीसी रासबिहारी
दरअसल सोमवार को छात्रों को जैसे ही यह खबर मिली कि प्रशांत किशोर वीसी से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं वैसे ही छात्रों के हुजूम ने वीसी आवास को घेर लिया. आरोप है कि प्रशांत किशोर जेडीयू के स्टूडेंट विंग के उम्मीदवार की जीत के लिए काम कर रहे हैं जिससे जीत का क्रेडिट उन्हें मिल सके. बता दें कि 5 दिसंबर को पीयू के छात्र संघ का चुनाव होना है.
वीसी से उनकी यह मुलाकात तीन घंटे तक हुई है. छात्र संघ चुनाव को देखते हुए वहां मौजूद कई छात्रों का आरोप है कि प्रशांत किशोर वीसी पर दबाव बनाने के लिए वहां पहुंचे थे. ताकि छात्र जदयू के उम्मीदवारों को चुनाव में मदद दिला सकें. हालांकि इस बवाल के बाद 10 छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
विश्वविद्यालय के छात्रों ने वीसी आवास पर सीएम नीतीश और पीके के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. नाराज छात्र पीके गो बैक के नारे लगाते रहे. छात्र संगठनों ने 2 घंटे तक वीसी आवास का घेराव किया.
प्रशांत किशोर ने इस मामले में सफाई दी है. उन्होंने कहाकि मेरे अंकल डिजास्टर मैनेजमैंट का प्रोजेक्ट ला रहे हैं. उसी पर बात करने वीसी आवास गया था. पीके के अंकल भी वीसी आवास में बैठक के दौरान मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें -

सिंह के साथ बैठक में चीफ इलेक्शन ऑफिसर के सलाहकार प्रोफेसर रामशंकर आर्य भी दिख रहे हैं. चुनाव की घोषणा के बाद पटना यूनिवर्सिटी में आचार संहिता लगी है. आचार संहिता के तहत किसी राजनीतिक पार्टी का कोई नेता विश्वविद्यालय परिसर में नहीं जा सकता है.
दरअसल सोमवार को छात्रों को जैसे ही यह खबर मिली कि प्रशांत किशोर वीसी से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं वैसे ही छात्रों के हुजूम ने वीसी आवास को घेर लिया. आरोप है कि प्रशांत किशोर जेडीयू के स्टूडेंट विंग के उम्मीदवार की जीत के लिए काम कर रहे हैं जिससे जीत का क्रेडिट उन्हें मिल सके. बता दें कि 5 दिसंबर को पीयू के छात्र संघ का चुनाव होना है.
वीसी से उनकी यह मुलाकात तीन घंटे तक हुई है. छात्र संघ चुनाव को देखते हुए वहां मौजूद कई छात्रों का आरोप है कि प्रशांत किशोर वीसी पर दबाव बनाने के लिए वहां पहुंचे थे. ताकि छात्र जदयू के उम्मीदवारों को चुनाव में मदद दिला सकें. हालांकि इस बवाल के बाद 10 छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
विश्वविद्यालय के छात्रों ने वीसी आवास पर सीएम नीतीश और पीके के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. नाराज छात्र पीके गो बैक के नारे लगाते रहे. छात्र संगठनों ने 2 घंटे तक वीसी आवास का घेराव किया.
प्रशांत किशोर ने इस मामले में सफाई दी है. उन्होंने कहाकि मेरे अंकल डिजास्टर मैनेजमैंट का प्रोजेक्ट ला रहे हैं. उसी पर बात करने वीसी आवास गया था. पीके के अंकल भी वीसी आवास में बैठक के दौरान मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें -
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें