Advertisement
होमताजा खबरबिहारपटना
तेजस्वी यादव का दावा- लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए एक सीट भी जीतना मुश्किल

तेजस्वी यादव का दावा- लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए एक सीट भी जीतना बड़ी बात

Last Updated:

Bihar News: बीते 25 सितंबर को इंडिनय नेशनल लोकदल के पूर्व प्रमुख और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर पर रैली में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शामिल हुए थे. वापस लौटने के बाद मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बात की.

तेजस्वी यादव का दावा- लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए एक सीट भी जीतना मुश्किलZoom
दिल्ली से पटना लौटने पर तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की.
पटना. दिल्ली से पटना लौटते ही बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर एक बार फिर हमला बोला है. इस क्रम में उन्होंने दावा किया है कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में एक सीट भी जीत जाए तो बड़ी बात होगी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भाजपा के लोग बेचैन हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी लगातार हरियाणा में हुए सम्मान रैली को लेकर सवाल खड़े कर रही थी, मगर जिनको जो कहना है कहने दीजिए. बीजेपी द्वारा ये कहा गया कि नीतीश कुमार दिन में सपना देख रहे हैं, लेकिन बिहार में क्या नतीजा होगा सबको पता है. बिहार को लेकर बेचैनी सबको है. पिछली बार 40 में से 39 जीते थे अब 40 में से एक जीत जाएं वह बहुत बड़ी बात है.
तेजस्वी यादव ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बेरोजगारी, महंगाई जैसे सवालों पर इन लोगों ने जनता को धोखा दिया है. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में विपक्षी दलों की मजबूत एकता का भी दावा किया. बता दें कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव हरियाणा के फतेहाबाद में ओम प्रकाश चौटाला द्वारा आयोजित रैली में भाग लेने गए थे.
तेजस्वी यादव इंडियन नेशनल लोकदल के पूर्व प्रमुख और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शामिल हुए थे. बता दें कि बीते 25 सितंबर को आयोजित इस रैली में कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री या पार्टियों के नेता चौटाला की रैली में शामिल नहीं हुए थे.

About the Author

Vijay jha
प्रिंट, टेलिविजन और डिजिटल पत्रकारिता में 2 दशक से ज्यादा समय से सक्रिय. इनाडु टेलिविजन से शुरुआत करने के बाद मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, राष्ट्रीय प्रसंग (पत्रिका), प्रभात खबर, सन्मार्ग अखबार क...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें