Advertisement
होमताजा खबरबिहारपटना
पिता लालू प्रसाद की रिहाई के लिए 9 जनवरी को दिल्ली कूच करेंगे तेजप्रताप यादव

पिता लालू प्रसाद की रिहाई के लिए 9 जनवरी को दिल्ली कूच करेंगे तेजप्रताप यादव

Last Updated:

पटना में पार्टी की युवा इकाई द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया था जिसमें तेजप्रताप यादव ने भी हिस्सा लिया.

पिता लालू प्रसाद की रिहाई के लिए 9 जनवरी को दिल्ली कूच करेंगे तेजप्रताप यादवZoom
तेजप्रताप यादव
बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा है कि उनके पिता लालू प्रसाद को साजिश के तहत पहले झूठे मुकदमें में फंसाया गया और अब जबरन जेल में कैद रखा जा रहा है. पटना में पार्टी के एक कार्यक्रम में पहुंचे तेजप्रताप ने कहा कि इतना ही नहीं तेजप्रताप ने लालू की रिहाई के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए 9 दिसंबर को दिल्ली कूच करने की अपील भी की.

इस दौरान तेजप्रताप यादव ने बिहार सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए. तेजप्रताप ने कहा कि, "यहां ना तो कानून का राज है और ना ही शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतर स्थिति. अब तो आलम यह है कि मैं खुद आधी रात में सुरक्षाकर्मियों के रहते कही भी आने-जाने में डरने लगा हूं."

सरकार पर हमला करने के दौरान तेजप्रताप यादव ने लालू यादव के गरीब और मजलूम लोगों को लेकर पूर्व में किए गए लालू के कामों को भी एक-एक कर गिनाया. दरअसल पटना में पार्टी की युवा इकाई द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया था जिसमें तेजप्रताप यादव ने भी भाग लिया.

इससे पहले तेजप्रताप ने बुधवार को ट्वीट भी किया और कहा कि 'लोगों के मुद्दे छोड़कर कुर्सी पर बैठे अपने आकाओं के इशारे पर भाई-भाई में दरार की मनगढ़ंत कहानियां चलाने वाले चंद लोग कान खोलकर सुन लें. मेरी लड़ाई किसान, महिला और नौजवानों को ठगने वाली जनविरोधी सरकार से है और इनके खिलाफ जंग लड़ूंगा और इन्हें परास्त भी करूंगा. रोक सको तो रोक लो...'



मालूम हो कि हाल के दिनों में तेजप्रताप पार्टी की राजनीति में खासे सक्रिय हैं और वे लगातार अपने आवास पर जनता दरबार लगाने के साथ ही पार्टी के कार्यालय में भी लगातार बैठ रहे हैं.

इनपुट- अमित कुमार

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें