Twitter पर ब्लू टिक के लिए अभी कुछ दिन और नहीं देने होंगे पैसे, जानिए क्या है Elon Musk का प्लान
Written by:
Agency:News18Hindi
Last Updated:
ट्विटर (Twitter) ने 7.99 डॉलर प्रति माह के शुल्क पर सत्यापित खातों को दिए जाने वाले ‘ब्लू टिक’ (Blue Tick) के साथ सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू करने की घोषणा की है.

नई दिल्ली. ट्विटर (Twitter) ने 7.99 डॉलर प्रति माह के शुल्क पर सत्यापित खातों को दिए जाने वाले ‘ब्लू टिक’ (Blue Tick) के साथ सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू करने की घोषणा की है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Twitter ‘ब्लू टिक’ के लिए हर महीने 7.99 डॉलर लेने की अपनी योजना को अमेरिका में मध्यावधि चुनावों तक टाल सकता है. अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले कंपनी के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) द्वारा खाते को सत्यापित करने की प्रणाली में बदलाव करने की कोशिशों के बीच यह कदम उठाया गया है.
अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन में एप्पल आईओएस उपकरणों के लिए ट्विटर ने ताजा जानकारी देते हुए कहा कि जो उपयोगकर्ता ‘सत्यापन के साथ ट्विटर ब्लू’ पर ‘अब नया खाता बनाएंगे’, वे जानी-मानी हस्तियों, कंपनियों और नेताओं के खाते की तरह अपने खातों में नीला निशान प्राप्त कर सकेंगे.
ये है कारण
हर किसी के नीला निशान हासिल कर सकने से भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है और मंगलवार को अमेरिका में चुनाव से पहले इसका दुष्प्रचार के लिए इस्तेमाल हो सकता है. सत्यापन बैज परियोजना पर काम कर रहे एक प्रबंधक ने कहा कि हमने मध्यावधि चुनाव के बाद इसे 9 नवंबर से शुरू करने का निर्णय लिया है.

Advertisement
फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक
मस्क ने कहा कि ट्विटर किसी और की पहचान को अपनी पहचान दिखाने की कोशिश करने वालों का खाता निलंबित कर देगा और पैसा रख लेगा. उन्होंने कहा कि यानी अगर धोखेबाज लोग 10 लाख बार ऐसा करते हैं तो इससे मुफ्त में काफी धन मिलेगा. लोग हमें नए अपडेट लाते देख सकते हैं, क्योंकि हम परीक्षण और बदलाव की दिशा में सक्रिय हैं.

यह बदलाव ट्विटर द्वारा 2009 में शुरू की गई मौजूदा सत्यापन प्रणाली को खत्म कर देगा, जो इस मकसद से शुरू की गई थी कि धोखेबाज लोग हाई-प्रोफाइल एवं जानी-मानी हस्तियों के खातों को अपने खातों के रूप में न दिखा पाएं. ट्विटर पर इस समय 4,23,000 सत्यापित खाते हैं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें