Advertisement
होमताजा खबरमनी
बड़ी खबर: सरकार ने FCI के 80 हजार मजदूरों को दिया 15 लाख रुपये का मुफ्त बीमा

बड़ी खबर : सरकार ने FCI के 80 हजार मजदूरों को दिया 15 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा

Last Updated:

नए फैसले के तहत FCI (Food Corporation of India) के 80 हजार मजदूर सहित कुल 1,08714 कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए कोरोना वायरस (COVID19) महामारी में जीवन बीमा सुरक्षा देने के प्रस्ताव को सरकार ने दी मंजूरी.

बड़ी खबर: सरकार ने FCI के 80 हजार मजदूरों को दिया 15 लाख रुपये का मुफ्त बीमाZoom
81 करोड़ लोग सब्सिडी कीमत पर अनाज खरीदने के हकदार हैं.
नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण (Coronavirus in India) के खतरे के बीच भी देशभर में खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित करने के काम में जुटे फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI-Food Corporation of India) के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. नए फैसले के तहत एफसीआई के 80 हजार मजदूरों सहित कुल 1,08714 कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए कोरोना वायरस (COVID19) से मौत होने पर जीवन बीमा सुरक्षा देने के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है. फिलहाल FCI के कर्मचारियों को आतंकवादी हमले, बम ब्लास्ट, भीड़ के हमले या अन्य प्राकृतिक आपदा में मौत होने पर, उनके परिजनों को मुआवजे का प्रावधान है. इसमें FCI के नियमित और अनुबंधित मजदूरों शामिल नहीं हैं.
सरकार का बड़ा फैसला
 अब सरकार ने फैसला किया है कि कोरोना वायरस यानी कोविड19 के संक्रमण के खतरे के बीच काम कर रहे सभी कर्मियों और मज़दूरों को जीवन बीमा सुरक्षा मुहैया कराया जाए.
 इसके तहत 24 मार्च 2020 से 23 सितंबर 2020 तक 6 महीने के दौरान FCI के लिए अपनी ड्यूटी निभाते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत होने पर FCI के नियमित मजदूरों को 15 लाख रुपये मिलेंगे.
Advertisement
 अनुबंधित मजदूरों को 10 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा.
 कैटेगरी 1 के अधिकारियों का 35 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर है.
 कैटेगरी 2 को 30 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर है.
 कैटेगरी 3 और 4 के कर्मचारियों को 25-25 लाख तक की बीमा सुरक्षा दी गई है.
 इसकी घोषणा करते हुए केंद्रीय उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि सरकार इस संकटकाल में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को सेवा मुहैया करा रहे हमारे कोरोना वारियर्स को हर सुरक्षा मुहैया कराने के प्रति कृतसंकल्प है.
(असीम मनचंदा, संवाददाता, CNBC आवाज़)
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें