Advertisement
होमताजा खबरमनी
आधार कार्ड के मिस यूज से कैसे बचे? ये जानना है बेहद जरूरी, जानें सबकुछ

आधार कार्ड के मिस यूज से कैसे बचे? ये जानना है बेहद जरूरी, जानें सबकुछ

Last Updated:

आधार कार्ड (Aadhar Card) की फोटो कॉपी या ओरिजिनल आधार कार्ड (Original Aadhaar Card) से किसी भी बैंक में खाता नहीं खुलवाया जा सकता. बैंक में खाता खुलवाने के लिए पूरी प्रक्रिया अपनानी होती है और वेरिफिकेशन (verification) पूरा करना पड़ता है.

आधार कार्ड के मिस यूज से कैसे बचे? ये जानना है बेहद जरूरी, जानें सबकुछZoom
एसडीएम ऑफिसर हिमांशु कफाल्टिया ने बताया कि जांच के दौरान नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे सभी लोगों के पहचान पत्र के साथ सभी जरुरी जानकारी देखी जा रही हैं. इसके अलावा यह भी पूछा जा रहा है कि भारत में नेपाली नागरिक क्या कार्य करते हैं और किस ठेकेदार ने उनका आधार कार्ड बनाया है.
नई दिल्ली. आप जब भी किसी को अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी देते है. तो आपके मन में अक्सर एक सवाल उपजता है. कहीं आपके आधार कार्ड की फोटो कॉपी से कोई फ्रॉड करने की कोशिश न करें या आपके आधार कार्ड की फोटो कॉपी की मदद से किसी बैंक में खाता न खुलवा ले. इसके अलावा भी कई बड़ी अनहोनी की शंका मन में उपजती है. ऐसे में हम आपको बता दें कि केवल आधार कार्ड की फोटो कॉपी या ओरिजिनल आधार कार्ड से किसी भी बैंक में खाता नहीं खुलवाया जा सकता. बैंक में खाता खुलवाने के लिए पूरी प्रक्रिया अपनानी होती है और वेरिफिकेशन पूरा करना पड़ता है. इसके साथ ही यदि किसी ने आपके आधार कार्ड की कॉपी से खाता खुलवा भी लिया. तो इसे बैंक की गलती माना जाएगा, आधार कार्ड धारक की नहीं.
आधार कार्ड की कॉपी क्रॉस करके दें- आप जब भी किसी महत्वपूर्ण काम के लिए अपने आधार कार्ड की कॉपी किसी को देते है. तो उसे आप चेक की तरह क्रॉस करके दें. ऐसे में यदि कोई व्यक्ति आपके आधार कार्ड से फ्रॉड करने की कोशिश करेगा. तो आधार कार्ड क्रॉस होने की वजह से नहीं कर सकेगा.
किसी से साझा न करें अपनी निजी जानकारी- बैंक या अन्य किसी तरह के फ्रॉड से बचने के लिए सबसे बेहतरीन तरीका है कि आप किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी साझा न करें. बैंकों का मानना है कि ज्यादातर फ्रॉड के मामले उन्हीं लोगों के साथ होते है. जो गलती से अपनी निजी जानकारी जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड का नंबर, ओटीपी, पासवर्ड या पिन किसी के साथ साझा करते है. ऐसे में बैंकों का कहना है कि आप अपनी निजी जानकारी किसी व्यक्ति के साथ साझा न करें.
Advertisement
आधार का गलत इस्तेमाल संभव नहीं- UIDAI की वेबसाइट के मुताबिक आधार नंबर से किसी शख्स की पहचान चुरा कर उसको आर्थिक नुकसान पहुंचाने का कोई मामला अब तक सामने नहीं आया है. आधार प्लेटफॉर्म पर हर दिन लगभग 3 करोड़ आधार नंबर को विभिन्न सेवाओं के लिए प्रमाणित किया जा रहा है. साथ ही प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाए रखने के लिए सिस्टम में लगातार बदलाव किए जाते हैं, और नए सुरक्षा उपायों को जोड़ा जाता है. 
वैसे आपके मन में यह प्रश्न जरूर उठ रहा होगा कि अगर आधार नंबर का गलत इस्तेमाल संभव नहीं है. तो UIDAI लोगों से सोशल मीडिया पर आधार नंबर डालने से क्यों मना करती है? आधार का गलत इस्तेमाल संभव नहीं है, हालांकि बेवजह अपनी जानकारियां सोशल मीडिया पर देना सही कदम नहीं हैं, इससे आप ना चाहते हुए भी जालसाजों की निगाह में आ सकते हैं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें