Advertisement
होमताजा खबरमनी
अब Infosys भी वर्क फ्रॉम होम करने जा रही बंद, वर्क फ्रॉम ऑफिस का ये होगा तरीका

अब Infosys भी वर्क फ्रॉम होम करने जा रही है बंद, वर्क फ्रॉम ऑफिस का ये होगा तरीका

Last Updated:

आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) अपने कर्मचारियों से फेज़ वाइज ऑफिस आने के लिए प्रेरित कर रही है. एक इंटरनल कम्युनिकेशन में यह पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होने की बात सामने आई है.

अब Infosys भी वर्क फ्रॉम होम करने जा रही बंद, वर्क फ्रॉम ऑफिस का ये होगा तरीकाZoom
इंफोसिस (Infosys) अपने कर्मचारियों से फेज़ वाइज ऑफिस आने के लिए प्रेरित कर रही है.
नई दिल्ली. कोविड-19 का असर अब लगभग समाप्त हो चुका है. ऐसे में भारतीय आईटी कंपनियों ने वर्क फ्रॉम ऑफिस (Work From Office) का कल्चर फिर से लागू करना शुरू कर दिया है. अब खबर है कि बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) अपने कर्मचारियों से फेज़ वाइज ऑफिस आने के लिए प्रेरित कर रही है.

बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय आईटी कंपनी इंफोसिस के इंटरनल कम्युनिकेशन से पता चलता है कि वह अपने कर्मचारियों को ऑफिस आने को कह रही है. इस नोट में लिखा गया है कि कि कंपनी “थ्री फेज़ वर्क फ्रॉम ऑफिस” प्लान के तहत काम कर रही है. इससे पहले भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS भी अपने कर्मचारियों को फेज़-वाइज ऑफिस बुलाने के लिए हाइब्रिड मॉडल शुरू कर चुकी है.
सभी को मिलेगी फ्लेक्सिबिलिटी
इंफोसिस में कार्यकारी उपाध्यक्ष और मानव संसाधन विकास के ग्रुप हेड कृष्णमूर्ति शंकर ने ईमेल में कहा कि उनका दृष्टिकोण कर्मचारियों को फ्लेक्सिबिलिटी की अनुमति देगा और “सभी के लिए एक जैसा” नहीं है.
Advertisement
इंफोसिस के इंटरनल कम्युनिकेशन में कहा गया है कि योजना के पहले चरण में कर्मचारियों को “उनकी सुविधा के अनुसार सप्ताह में 2 बार ऑफिस आने” की अनुमति होगी. दूसरे चरण में, कर्मचारियों को उनकी पसंद के ब्रांच ऑफिस में ट्रांसफर या री-लोकेट (Transfer or Relocate) की अनुमति दी जाएगी. इंफोसिस की वेबसाइट के अनुसार, कंपनी के 54 देशों में 247 लोकेशन्स पर मौजूद हैं.
अंतिम चरण में कंपनी को अपनी हाइब्रिड-वर्क पॉलिसी निर्धारित करने के लिए पिछले दोनों चरणों से फीडबैक लेना होगा. इसके बाद आगे की राह के बारे में फैसला लिया जाएगा.
सीईओ ने कहा था- कर्मचारियों को वापस लाने की योजना
गौरतलब है कि कंपनी के सीईओ सलिल पारेख ने कहा था कि कंपनी सभी कर्मचारियों को कार्यालय में वापस लाने की योजना बना रही है. उन्होंने यह भी कहा कि इंफोसिस कार्यालय से काम करने के लिए ट्रांजिशनिंग करते समय कर्मचारियों को फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करने का भी प्रयास करेगी.
सीईओ ने कहा, “…हम कर्मचारियों को सभी आवश्यक सपोर्ट देंगे, ताकि अधिक से अधिक कर्मचारी कार्यालय में लौट सकें. निश्चित रूप से कई क्लाइंट सिचुएशन्स हैं, जिनके लिए विशेष एक्शन लिए जाने की आवश्यकता होती है. ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुसार उनका पालन किया जाएगा, लेकिन जहां भी हम कुछ फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करने में सक्षम हैं, हम देंगे”

About the Author

मलखान सिंह
मलखान सिंह पिछले 16 वर्षों से न्यूज़ की दुनिया में सक्रिय हैं. प्रिंट मीडिया से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई नामी संस्थानों का नाम इनके प्रोफाइल में जुड़ा है. पिछले एक वर्ष से News18Hindi में असोसिएट एटि...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें