Advertisement
होमताजा खबरमनीLatest Money
दिल्ली से लखनऊ, जयपुर, अमृतसर तक चलेगी DTC बसें, कब होगी शुरू,जानें

दिल्ली से लखनऊ, जयपुर, अमृतसर तक चलेगी DTC बसें, 15 साल बाद फिर शुरू हो रही है इंटरस्‍टेट सर्विस

Written by:
Last Updated:

DTC Interstate Bus Service- डीटीसी छह राज्‍यों के 17 रूटों पर एयर कंडिशंड बसें चलाएगा. शुरुआत दिल्‍ली- बड़ोत रूट से 23 सितंबर को होगी. दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता इस बस को हरी झंडी दिखाएंगी.

ख़बरें फटाफट
दिल्ली से लखनऊ, जयपुर, अमृतसर तक चलेगी DTC बसें, कब होगी शुरू,जानेंZoom
200 किलोमीटर से छोटे रूट पर डीटीसी एयर कंडीशंड इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा.
नई दिल्‍ली. पिछले पंद्रह साल से बंद पड़ी डीटीसी की इंटरस्टेट बस सर्विस फिर से शुरू होने जा रही है. 23 सितंबर की सुबह 11 बजे दिल्‍ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आईएसबीटी कश्मीरी गेट से दिल्ली- बड़ौत (यूपी) इंटरसिटी रूट पर चलने वाली डीटीसी बसों को हरी झंडी दिखाएंगी. डीटीसी छह राज्‍यों के 17 रूटों पर बसें चलाएगा.

डीटीसी जिन 6 राज्यों के 17 इंटरस्टेट रूटों पर बसें चलाएगा उनमें से दिल्‍ली-बड़ौत पहला रूट है. डीटीसी जल्द ही मुरादाबाद, बरेली लखनऊ, आगरा, अयोध्या, देहरादून, ऋषिकेश, हल्द्वानी,अलवर, जयपुर, बीकानेर, अमृतसर, चंडीगढ़, पटियाला, जम्मू, पानीपत के लिए भी डीटीसी की इंटरस्टेट बस सर्विस शुरू होगी.

छोटे रूटों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

200 किलोमीटर से छोटे रूट पर डीटीसी एयर कंडीशंड इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा. 200 किलोमीटर लंबे रूटों पर सीएनजी की बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली- बड़ौत रूट पर शुरुआत में डीटीसी की 3 बसें चलेंगी. ये बसें सुबह-शाम की दो शिफ्टों में चलेंगी. 12 मीटर लंबी पूरी तरह एयर कंडीशंड इलेक्ट्रिक बसें होगी. दिल्ली – बड़ौत रूट छोटा है, इसलिए डीटीसी की जो नई इलेक्ट्रिक बसें शहर के अंदर चल रही हैं, फिलहाल उसी तरह की बसों को इस रूट पर चलाया जाएगा. लंबे रूटों के लिए डीटीसी जल्द ही अधिक सीटों वाली और ज्यादा आरामदायक एसी बसें भी खरीदेगा.

23 सितंबर को लॉन्च होगी ई-टिकटिंग

Advertisement
23 सितंबर को इंटर स्टेट बस सर्विस को शुरू करने के साथ ही दिल्‍ली की बसों में डिजिटल ई-टिकटिंग सिस्‍टम भी लॉन्‍च हो जाएगा. सीएम रेखा गुप्‍ता इसकी शुरुआत करेंगी. ई-टिकटिंग का ट्रायल इस समय राजघाट सहित कुछ डिपो पर चल रहा है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें