शेयर मार्केट के उछाल में कितनी बढ़ी मुकेश अंबानी, गौतम अडानी की नेट वर्थ, देखें 25 अरबपतियों की लिस्ट
Written by:
Last Updated:
Richest people in India : भारत के अरबपतियों की संपत्ति में मार्च से तेजी देखी गई है. मुकेश अंबानी एक बार फिर से 100 अरब डॉलर क्लब में शुमार हो गए हैं. गौतम अडानी, दिलीप सांघवी, सुनील मित्तल की संपत्ति भी बढ़ी है. शेयर बाजार में आई रैली ने अरबपतियों की दौलत में इजाफा किया है.

Richest people in India : मार्च से भारत के शेयर बाजारों में आई तेजी से भारतीय अरबपतियों की वेल्थ में अच्छा-खासा इजाफा देखने को मिला है. विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार में पैसा डालना शुरू किया है और ग्लोबल ट्रेड वॉर के चलते बना तनाव कुछ कम होता दिखा है. इसी बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति एक बार फिर 100 अरब डॉलर (लगभग 8.34 लाख करोड़ रुपये) के आंकड़े को पार कर गई है. यह उछाल न सिर्फ अंबानी, बल्कि गौतम अडानी, दिलीप सांघवी और सुनील मित्तल जैसे बड़े उद्योगपतियों के लिए भी शुभ समय लाई है.
ब्लूमबर्ग डेटा के अनुसार, मार्च के निचले स्तर (81 अरब डॉलर यानी 6.75 लाख करोड़ रुपये) से मुकेश अंबानी की संपत्ति में लगभग 20 अरब डॉलर (1.67 लाख करोड़ रुपये) का इजाफा हुआ है. इसके पीछे रिलायंस और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में तेजी मुख्य वजह रही. ये शेयर अपने लोअर लेवल से 25 से 29 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं. हालांकि, उनकी नेटवर्थ अभी भी 8 जुलाई 2024 के रिकॉर्ड स्तर (120.8 अरब डॉलर यानी 10.07 लाख करोड़ रुपये) से 20% नीचे है.
गौतम अडानी अपने हाई से काफी दूर
भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी की संपत्ति भी 14.5 अरब डॉलर (1.21 लाख करोड़ रुपये) बढ़कर 77.5 अरब डॉलर (6.46 लाख करोड़ रुपये) हो गई है. लेकिन 3 जून 2024 को उनकी पीक वैल्यू (120.8 अरब डॉलर) से यह अभी 57 फीसदी कम है.

अन्य बिजनेसमैन की लिस्ट
Billionaire | Current Wealth ($ bn) | Gain from Recent Low ($ bn) | Low Date | Low Wealth ($ bn) | % Below Record High |
Mukesh Ambani | 101 | 19.5 | Mar-25 | 81.5 | -19.6 |
Gautam Adani | 76.5 | 13.5 | 28-02-2025 | 63 | -59.9 |
Dilip Shanghvi | 28.2 | 4.3 | Mar-25 | 23.9 | -13.1 |
Sunil Mittal & Family | 27.3 | 4.8 | 28-02-2025 | 22.5 | -1.5 |
Radhakishan Damani | 19.8 | 4.5 | 28-02-2025 | 15.3 | -28.8 |
Savitri Jindal | 31.1 | 4 | 14-02-2025 | 27.1 | -18 |
Shiv Nadar | 36.6 | 4.7 | 10-04-2025 | 31.9 | -17.2 |
Lakshmi Mittal | 22.8 | 3.7 | 13-01-2025 | 19.1 | 4.4 |
Uday Kotak | 16.4 | 2.9 | 13-01-2025 | 13.5 | 7.3 |
Shapoor Mistry & Family | 34.7 | 3.1 | 09-04-2025 | 31.6 | -23.9 |
Ravi Jaipuria | 14.7 | 2.7 | 28-02-2025 | 12 | -25.9 |
Kumar Birla | 19.7 | 2.5 | 13-01-2025 | 17.2 | -19.8 |
Rahul Bhatia | 9.8 | 2.2 | 14-01-2025 | 7.6 | -4.1 |
Mangal Prabhat Lodha | 11.4 | 2.1 | 14-03-2025 | 9.3 | -24.6 |
Cyrus Poonawalla | 17.1 | 1.7 | 23-03-2025 | 15.4 | -28.7 |
Nusli Wadia | 10.2 | 1.6 | 28-02-2025 | 8.6 | -21.6 |
Benu Bangur | 8.2 | 1.4 | 13-01-2025 | 6.8 | -18.3 |
Vikram Lal | 10 | 1.5 | 14-02-2025 | 8.5 | -3 |
Murali Divi | 10.3 | 1.5 | 07-04-2025 | 8.8 | -2.9 |
KP Singh | 14.3 | 1.2 | 10-03-2025 | 13.1 | -46.2 |
Sudhir Mehta | 7.8 | 1.1 | 28-02-2025 | 6.7 | -11.5 |
Samir Mehta | 7.8 | 1.1 | 28-02-2025 | 6.7 | -11.5 |
Azim Premji | 26.5 | 1 | 10-04-2025 | 25.5 | -17.7 |
Pankaj Patel | 8.4 | 0.6 | 16-04-2025 | 7.8 | -46.4 |
Rakesh Gangwal | 7 | 0.6 | 14-01-2025 | 6.4 | -1.4 |
Source : Bloomberg |
कौन से अरबपति पूरी तरह रिकवर
लक्ष्मी मित्तल (आर्सेलरमित्तल) और उदय कोटक (कोटक महिंद्रा बैंक) ने पिछले नुकसान की भरपाई कर ली है और अब उनकी संपत्ति रिकॉर्ड स्तर (22.8 अरब डॉलर और 16.6 अरब डॉलर) पर पहुंच गई है. इंडिगो के को-फाउंडर्स राकेश गंगवाल और राहुल भाटिया की संपत्ति 7.1 अरब डॉलर (59,200 करोड़ रुपये) के करीब पहुंच गई है. विक्रम लाल (ऐचर मोटर्स) और मुरली डिवी (डिवी’स लैब) भी अपने पुराने रिकॉर्ड के करीब हैं.

कुछ उद्योगपति अभी नीचे
पंकज पटेल (जायडस लाइफसाइंसेज) और केपी सिंह (DLF) की संपत्ति अपने पीक से 45% नीचे है. साइरस पूनावाला (सीरम इंस्टीट्यूट) 27% पीछे, जबकि मंगल प्रभात लोढ़ा (मैक्रोटेक डेवलपर्स) और नुस्ली वाडिया (ब्रिटानिया) 22% नीचे हैं.

(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)
About the Author
Malkhan Singh
मलखान सिंह पिछले 16 वर्षों से ख़बरों और कॉन्टेंट की दुनिया में सक्रिय हैं. प्रिंट मीडिया से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई नामी संस्थानों का नाम प्रोफाइल में जुड़ा है. ढाई साल से News18Hindi के साथ काम कर ...और पढ़ें
मलखान सिंह पिछले 16 वर्षों से ख़बरों और कॉन्टेंट की दुनिया में सक्रिय हैं. प्रिंट मीडिया से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई नामी संस्थानों का नाम प्रोफाइल में जुड़ा है. ढाई साल से News18Hindi के साथ काम कर ... और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें