Advertisement
होमताजा खबरमनीLatest Money
घी से महंगा है या सस्ता तिरुपति के लड्डू प्रसाद में मिला फिश ऑयल?

घी से महंगा है या सस्ता तिरुपति के लड्डू प्रसाद में मिला फिश ऑयल? कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Written by:
Last Updated:

तिरुपति बलाजी के प्रसाद में चर्बी और फिश ऑयल मिलाए जाने की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया है. लड्डू प्रसादम बनाने के लिए घी के साथ फिश ऑयल मिलाए जाने की खबर है.

ख़बरें फटाफट
घी से महंगा है या सस्ता तिरुपति के लड्डू प्रसाद में मिला फिश ऑयल?Zoom
तिरुपति के लड्डू प्रसाद में फिश ऑयल मिलने की खबर है. (Commons/canva)
नई दिल्ली. तिरुपति बालाजी के लड्डू प्रसादम विवाद के बाद से फिश ऑयल चर्चा का विषय बन गया है. आरोप है कि लड्डू प्रसादम को बनाने के लिए जो घी इस्तेमाल किया गया उसमें जानवरों की चर्बी और फिश ऑयल मिलाया गया है. मंदिर के प्रसाद में पशु चर्बी और फिश ऑयल मिले होने की खबर ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है और इसके केंद्र में फिश ऑयल आ गया है.

लोग इसे प्रसाद में फिश ऑयल की खबर को लेकर चिंतित तो है लेकिन कई लोगों का एक सवाल यह भी है कि प्रसाद ऑयल में फिश ऑयल क्यों मिलाया जाएगा. ऐसा क्यों किया गया इसकी पुख्ता वजह अभी सामने नहीं आई है. फिर भी अगर एक अनुमान लगाया जाए तो प्रसादम में मिलावट 2 कारणों से हो सकती है. पहली कि यह धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए किया गया हो और दूसरा कि प्रसादम की कॉस्ट को घटाने के मकसद से ऐसा किया गया हो. पहले कारण को फिलहाल किसी तर्क से समर्थन नहीं दिया जा सकता लेकिन दूसरी वजह पर चर्चा की जा सकती है.
फिश ऑयल मिलाने से क्या सस्ता हो जाएगा प्रसादम
अगर किसी चीज को बनाने में कुछ मिलावट की जाती है तो उसका आमतौर पर मुख्य कारण उसकी निर्माण लागत को कम करना ही होता है. लेकिन इस मामले में यह बात यहां फिट नहीं बैठती है. दरअसल, फिश ऑयल की कीमत घी से कहीं अधिक है. इसलि कॉस्ट कटिंग के लिए घी में फिश ऑयल मिलाया जाना थोड़ी पचती नहीं है.
Advertisement
कीमत में कितना अंतर?
आईहर्ब नाम की वेबसाइट पर नेचर्स आंसर ब्रांड के फिश ऑयल की 480 एमएल की बोतल की कीमत 2801 रुपये बताई गई है. जबकि इसी वेबसाइट पर एक दूसरे ब्रांड कार्लसन की फिश ऑयल की 200 एमएल की बोतल की कीमत 1895 रुपये अंकित है. अगर हम ये मान भी लें कि ये फिश ऑयल का बहुत प्रीमियम रेट है और इसकी तुलना घी के प्रीमियम ब्रांड से की जाए तो भी घी इसकी कीमत का मुकाबला नहीं कर पा रहा है. अमूल का 1 किलो का घी का डिब्बा 630 रुपये के आसपास बिकता है. वहीं, टू ब्रदर्स नामक ब्रांड का प्रीमियम क्वालिटी का घी 3600 रुपये में 1 लीटर मिल रहा है. यह घी A2 गिर गाय के दूध से ऑर्गेनिकली बना है. अब आप खुद तुलना करके देख सकते हैं कि दोनों प्रीमियम क्वालिटी के प्रोडक्ट्स की कीमत में लगभग आधे का अंतर आ रहा है.

About the Author

Jai Thakur
जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें