Advertisement
होमताजा खबरमनीLatest Money
फिर गिर गया सोने का भाव, चिंता में पड़ गए लोग, जानें आज जयपुर में रेट

Gold Silver Price Today: फिर गिर गया सोने का भाव, चिंता में पड़ गए लोग, जानें आज जयपुर मार्केट में रेट

Reported by:
Last Updated:

Gold SIlver Price Today Jaipur Rajasthan: सोने और चांदी के भावों में पिछले दिनों गिरावट के बाद आज फिर मिला जुला असर देखने को मिला है. आज सोने के भाव में कमी तो वहीं चांदी के भावों में बढ़ोतरी हुई है.

ख़बरें फटाफट
फिर गिर गया सोने का भाव, चिंता में पड़ गए लोग, जानें आज जयपुर में रेटZoom
सोने के भाव गिरे
जयपुर: सोना और चांदी के भाव में बदलाव का दौर जारी है. कल दोनों के भाव स्थिर करने के बाद आज इनके भावों में मिलजुला असर आया है. इससे पहले दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट आई थी, जिस कारण सोना और चांदी के भाव तेजी से नीचे आए. वहीं, चांदी में तो तीन दिन के अंदर ही 10 हजार से अधिक की गिरावट आई है.

जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों के भावों का अपडेट जारी किया है, दोनों के भावों में आज बदलाव आया है. ज्वैलर्स पूरणमल सोनी ने बताया, कि मलमास और वैश्विक स्तर पर बाजार में चल रही उथल-पुथल से स्थानीय मार्केट में सोना और चांदी की मांग कम है. अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो इससे पहले सर्राफा बाजार का रेट जरूर जान लें, आज 8 अप्रैल को सोना और चांदी के भाव ये हैं.
सोना गिरा तो चांदी में उछाल 
जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोना और चांदी के भाव में बदलाव आया है. आज शुद्ध सोने के भाव में 300 रुपए की गिरावट आई है, अब इसके भाव 91,100 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी 300 रुपए की कमी आई है, अब इसके भाव 84,900 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है. इसके अलावा चांदी में लगातार गिरावट के कारण तीन दिन में इसके भाव में 10 हजार रुपए से अधिक की कमी आई है. वहीं, आज इसके भाव में 500 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, ऐसे में अब इसके भाव 91,500 रुपए प्रति किलो हो गए हैं.
इस सीजन गहनों की डिमांड कम रही 
ज्वैलर्स पूरणमल सोनी के अनुसार इस सीजन पिछले सालों के मुकाबले बाजार में गहनों की मांग कम रही है. सोना चांदी के भाव काफी अधिक बढ़ने के कारण लोगों ने हल्के गहने खरीदना अधिक पसंद किया. इस कारण सोने के मुकाबले लोगों ने चांदी की ओर अधिक रुख किया. यही कारण था कि चांदी एक लाख रुपए पार पहुंच गई थी. एक्सपर्ट के अनुसार आगामी दिनों में सोना और चांदी के भावों में मिलजुला असर देखने को मिल सकता है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें