Advertisement
होमताजा खबरमनीLatest Money
Zoho का सिक्योरिटी गार्ड बना चीफ सॉफ्टवेयर इंजीनियर, लाखों में है सैलरी

Viral Post: Zoho का सिक्योरिटी गार्ड उसी कंपनी में बना चीफ सॉफ्टवेयर इंजीनियर, बिना डिग्री के लाखों में है सैलरी

Last Updated:

Viral Post: अब्दुल अलीम ने Zoho में सिक्योरिटी गार्ड से सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने तक का सफर तय किया, उनकी मेहनत और लगन सोशल मीडिया पर लाखों लोगों को प्रेरित कर रही है.

ख़बरें फटाफट
Zoho का सिक्योरिटी गार्ड बना चीफ सॉफ्टवेयर इंजीनियर, लाखों में है सैलरीZoom
Viral Post: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रही है. लिंक्डइन पर अपनी पोस्ट शेयर करके अब्दुल अलीम ने बताया कि उन्होंने चेन्नई की आईटी कंपनी जोहो में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर अपना सफर शुरू किया था.

कड़ी मेहनत, आत्मनिर्भरता और लगातार सीखने के जज्बे से उन्होंने बिना किसी कॉलेज डिग्री के Zoho में ही सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर का पद हासिल कर लिया. आज उनकी यह कहानी लाखों लोगों के लिए मिसाल बन गई है, जो साबित करती है कि अगर इरादे पक्के हों, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं.

1000 रुपये लेकर घर से निकला था ये शख्स..

2013 में अब्दुल सिर्फ 1000 रुपये लेकर अपने घर से निकले थे. इनमें से 800 रुपये ट्रेन का टिकट खरीदने में खर्च हो गए. उनके पास न कोई नौकरी थी, न रहने की जगह. करीब दो महीने तक उन्हें सड़क पर ही गुजारा करना पड़ा. आखिरकार जोहो के ऑफिस में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिल गई. एक दिन 12 घंटे की लंबी शिफ्ट के दौरान Zoho के एक सीनियर कर्मचारी ने उन्हें नोटिस किया और बातचीत शुरू कर दी. अब्दुल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि स्कूल के दिनों में उन्होंने थोड़ी बहुत एचटीएमएल सीखी थी. सीनियर ने पूछा कि क्या वे और सीखना चाहते हैं. बस इसी से उनकी सीखने की यात्रा शुरू हो गई.

12 घंटे की सिक्योरिटी गार्ड की शिफ्ट

हर रोज 12 घंटे की सिक्योरिटी शिफ्ट खत्म करने के बाद अब्दुल सीनियर के पास जाते और कोडिंग सीखते. लगभग आठ महीने की मेहनत के बाद उन्होंने एक छोटा सा ऐप बना लिया. यह ऐप यूजर के इनपुट को लेकर उसे विजुअलाइज करता था. सीनियर ने यह ऐप अपने मैनेजर को दिखाया, जो इतना पसंद आया कि उन्होंने अब्दुल का इंटरव्यू लेने का फैसला किया. इंटरव्यू पास करने के बाद अब्दुल को Zoho में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब मिल गई. यह सफर न सिर्फ उनकी काबिलियत दिखाता है, बल्कि यह भी बताता है कि कभी-कभी एक छोटी सी मौका मिलने पर भी बड़ा बदलाव आ सकता है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया रिएक्ट

Advertisement
सोशल मीडिया पर लोगों ने अब्दुल की तारीफों के पुल बांध दिए. एक यूजर ने लिखा, – ‘भाई, आप सच में अच्छे हाथों में हैं. Zoho जैसी कंपनी आपको नई जिंदगी देती है. आपका जुनून और समर्पण ही आपको यह मुकाम दिला सका.’.
वहीं, एक दूसरे यूजर ने पोस्ट पर लिखा- ‘मैं मिडिल क्लास फैमिली से हूं और आपकी कहानी ने मुझे प्रेरित किया. आपने साबित कर दिया कि शुरुआत कहां से होती है, महत्वपूर्ण नहीं. अहम बात ये है कि आगे बढ़ने का जज्बा कितना मजबूत है. 12 घंटे की शिफ्ट के बाद ज्यादातर लोग आराम करते हैं, लेकिन आपने सीखने को चुना. यह सोच कमाल की है.’ अब्दुल की कहानी हमें सिखाती है कि जिंदगी में चुनौतियां आती हैं, लेकिन हार मत मानो. छोटे-छोटे कदमों से बड़े सपने पूरे होते हैं. चाहे सिक्योरिटी गार्ड हो या इंजीनियर, मेहनत का फल जरूर मिलता है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें