Advertisement
होमताजा खबरमनीप्रॉपर्टी
रेपो रेट स्थिर रखने से भी होम बायर्स और डेवलपर्स हो होगा फायदा, जानिए कैसे

आरबीआई रेपो रेट 5.5% पर स्थिर रखा, डेवलपर्स और घर खरीदारों के लिए क्या है इसका मतलब? जानिए

Written by:
Last Updated:

आरबीआई ने रेपो रेट को 5.5% पर स्थिर रखा है, जिससे रियल एस्टेट सेक्टर में स्थिरता और भरोसा बढ़ेगा. विशेषज्ञों के अनुसार, यह फैसला हाउसिंग मार्केट में सकारात्मक रफ्तार बनाए रखेगा.

ख़बरें फटाफट
रेपो रेट स्थिर रखने से भी होम बायर्स और डेवलपर्स हो होगा फायदा, जानिए कैसेZoom
आरबीआई का यह फैसला रियल एस्टेट खासकर आवासीय क्षेत्र के लिए स्थिरता और भरोसे का संकेत देता है.
नई दिल्ली. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट को 5.5% पर स्थिर रखने बनाए रखा है. इस साल फरवरी से अब तक लगातार तीन बार रेपो रेट में कुल 100 बेसिस पॉइंट की कटौती के बाद यह पहला विराम है. यह फैसला आरबीआई की तटस्थ मौद्रिक नीति के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य अमेरिकी टैरिफ और वैश्विक राजनीतिक तनाव जैसी अनिश्चितताओं के बीच देश की आर्थिक वृद्धि और महंगाई के बीच संतुलन बनाए रखना है. हालांकि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने से होम लोन लेने वालों को तुरंत राहत नहीं मिलेगी, लेकिन यह स्थिरता रियल एस्टेट सेक्टर और उपभोक्ता भावना में भरोसे को जरूर बढ़ावा देती है.

आरबीआई का यह फैसला रियल एस्टेट खासकर आवासीय क्षेत्र के लिए स्थिरता और भरोसे का संकेत देता है. ये दोनों ही बातें बाजार को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी हैं. ब्याज दरों में स्थिरता और हाल ही में मिली नकदी सहायता से बिल्डरों को अपनी परियोजनाओं की लागत को संभालने, नए प्रोजेक्ट लॉन्च करने और घरों की आपूर्ति बनाए रखने में मदद मिल रही है.

क्‍या कहते हैं विशेषज्ञ

जिंदल रियल्टी के प्रेसीडेंट एंड सीईओ अभय कुमार मिश्रा का कहना है कि भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा रेपो रेट को 5.50% पर स्थिर बनाए रखना रियल एस्टेट सेक्टर के लिए एक स्वागत योग्य कदम है. यह फैसला हाउसिंग मार्केट में सकारात्मक रफ्तार को बनाए रखने में मदद करेगा और संभावित खरीदारों व डेवलपर्स, दोनों को समर्थन देगा. हीरो रियल्टी के सीईओ रोहित किशोर आरबीआई का फैसला रियल एस्टेट सेक्टर के लिए एक स्थिर और भरोसेमंद कदम है. स्थिर ब्याज दरों का लाभ न केवल घर खरीदारों को मिलेगा, बल्कि डेवलपर्स के लिए भी यह मददगार रहेगा. रॉयल ग्रीन रियल्टी के मैनेजिंग डायरेक्टर यशांक वासन का कहना है कि रेपो रेट स्थिर रहने से उधारी की लागत स्थिर बनी रहती है, जिससे खासतौर पर होम लोन लेने वालों में विश्वास बढ़ता है. स्थिर ब्‍याज दर खरीदारों व डेवलपर्स, दोनों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करेगा.
Advertisement
व्हाइटलैंड कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर स्ट्रेटजी सुदीप भट्ट का कहना है कि आरबीआई द्वारा रेपो दर को 5.50% पर बनाए रखना दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट सेक्टर के लिए अच्छी खबर है. डेवलपर्स के लिए यह स्थिरता इस लिहाज़ से अच्छी है कि उन्हें अब प्रोजेक्ट प्लानिंग और काम को आगे बढ़ाने में आसानी होगी.  अराइज़ ग्रुप के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर अमन शर्मा का कहना है कि रेपो रेट को 5.5% पर बनाए रखने और तटस्थ रुख जारी रखने का आरबीआई का फैसला, अमेरिका की हाल की टैरिफ चिंताओं जैसी वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच एक सोच-समझा और संतुलित कदम है. ऐसी स्थिर नीतियां लंबी अवधि की योजना और निवेश के लिए अनुकूल माहौल देती हैं.

डेवलपर्स के लिए फायदेमंद

ब्रह्मा ग्रुप के एवीपी ऑपरेशंस आशीष शर्मा का कहना है कि यह स्‍वागत योग्‍य फैसला है. स्थिर ब्याज दरों से ईएमआई नियंत्रण में रहेगी, जिससे घर खरीदना लोगों के लिए आसान बना रहेगा. साथ ही, डेवलपर्स अपनी पूंजी का बेहतर इस्तेमाल चल रहे परियोजनाओं और बड़े प्रोजेक्ट में कर सकेंगे. अल्फा कॉर्प डेवलपमेंट लिमिटेड के सीएफओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतोष अग्रवाल भी इसे रियल एस्टेट सेक्टर के लिए एक सकारात्मक कदम है. स्थिर ब्याज दरों से ईएमआई नियंत्रण में रहेगी, जिससे घर खरीदना ज्यादा लोगों के लिए संभव होगा. साथ ही, डेवलपर्स अपने चल रहे परियोजनाओं और बड़े प्रोजेक्ट के लिए फंडिंग को बेहतर तरीके से प्लान कर सकेंगे.
एम3एम इंडिया के डायरेक्टर यतीश वहाल ने कहा, “हम भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा रेपो रेट को 5.5% पर बनाए रखने के फैसले का स्वागत करते हैं. यह फैसला समय के अनुसार लिया गया एक सकारात्मक कदम है, जो विकास को बढ़ावा देगा. इससे कर्ज की लागत कम होगी, बाजार में पूंजी की उपलब्धता बढ़ेगी और समग्र माहौल बेहतर होगा. एल्डेको ग्रुप के सीईओ मनीष जायसवाल का कहना है कि आरबीआई का रेपो रेट को 5.5% पर बनाए रखना बदलती महंगाई की स्थिति के बीच एक संतुलित और सतर्क कदम है. यह स्थिरता घर खरीदारों और डेवेलपर्स, दोनों के लिए जरूरी स्पष्टता लाती है, जिससे हाउसिंग डिमांड और प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग की रफ्तार बनी रहती है.

मार्केट को मिलेगी गति

गंगा रियल्‍टी के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर विकास गर्ग का कहना है कि आरबीआई का आज का फैसला रियल एस्‍टेट बाजार को गति देगा. लग्ज़री हाउसिंग सेगमेंट में, जहां खरीदारों की उम्मीदें और निवेश की रकम दोनों ज्यादा होती हैं, वहां ब्याज दरों में स्थिरता से लोगों का भरोसा बना रहता है और खरीददारी में तेजी बनी रहती है. एचसीबीएस डेवलपमेंट्स के ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर, सौरभ सहारन कहते हैं पिछले कुछ समय में रियल एस्टेट सेक्टर में लग्ज़री रेसिडेंशियल प्रॉपर्टीज़ की मांग में तेजी देखी गई है, ऐसे में रेपो रेट का स्थिर रहना एक बार फिर से इस सेक्टर के लिए फायदेमंद साबित होगा
रॉयल एस्टेट ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, पियूष कंसल कहते हैं पिछले कुल 100 बेसिस पॉइंट की कटौती के बाद, अब रेपो रेट को स्थिर रखने का आरबीआई का फैसला रेसिडेंशियल रियल एस्टेट सेक्टर की उम्मीदों के अनुरूप है. हालांकि अगर इसमें और कटौती होती तो हाउसिंग लोन की मांग को और बढ़ावा मिल सकता था. एम2के ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट  हेड एवं मार्केटिंग, सेल्स और सीआरएम,डॉ. विशेष रावत कहते हैं रेपो रेट को 5.5% पर स्थिर रखने और तटस्थ रुख बनाए रखने का आरबीआई का फैसला वित्तीय माहौल में जरूरी स्थिरता लेकर आया है. रियल एस्टेट के लिए यह अच्छा कदम है, खासकर जब खरीदारों की सोच धीरे-धीरे बेहतर हो रही है

मांग में बनी रहेगी निरंतरता

सिक्का ग्रुप के चेयरमैन हरविंदर सिंह सिक्का ने कहा रेपो रेट में कोई बदलाव न करना ग्राहकों के लिए सकारात्मक संकेत है. इससे रियल एस्टेट बाजार में मांग बनी रहेगी और सेल्स पर अच्छा असर पड़ेगा
इन्वेस्टर्स क्लिनिक के को-फाउंडर,सनी कत्याल कहते हैं इस साल आरबीआई का लगातार सतर्क और स्थिर रूख मौद्रिक स्थिरता का माहौल बनाने में सफल रहा है. रियल एस्टेट सेक्टर के लिए यह फैसला भरोसे और निरंतरता का संकेत है, जो निवेश और लंबी अवधि की योजनाओं को बढ़ावा देगा.
होम एंड सोल की चेयरपर्सन साक्षी कटियाल कहती हैं दुनियाभर में टैरिफ बढ़ने के चलते आरबीआई ने रेपो रेट को स्थिर रखने का जो फैसला लिया है, वह समझदारी भरा कदम है. यह स्थिरता घर खरीदारों और डेवलपर्स दोनों के लिए यह साफ संकेत देती है कि अब आगे बढ़ने का सही समय है.

त्‍योहारी मौसम में सही फैसला

अंसल हाउसिंग के कुशाग्र अंसल का कहना है कि आरबीआई का पॉलिसी दरों में कोई बदलाव नहीं करना स्वागत योग्य कदम हैम. कई लोग त्योहारों के मौसम में घर खरीदने की योजना बना रहे हैं और यह फैसला उन्हें निर्णय लेने में मदद करेगा.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें