Advertisement
होमताजा खबरमनीभारतीय रेलवे
डायवर्ट रूट से चलेंगी ब‍िहार, छत्‍तीसगढ़ और महाराष्‍ट्र की ये ट्रेनें, जानें

Indian Railways: रेलयात्री ध्‍यान दें, डायवर्ट रूट से चलेंगी ब‍िहार, छत्‍तीसगढ़ और महाराष्‍ट्र की ये ट्रेनें, फटाफट चेक कर पूरा शेड्यूल

Reported by:
Edited by:
Last Updated:

Indian Railways: उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway) के प्रयागराज मंडल (Prayagraj Division) पर यार्ड मेंटेनेंस का काम क‍िया जा रहा है ज‍िसकी वजह से कई ट्रेनों को डायवर्ट रूट से और रेगुलेट करके चलाया जाएगा. इस कार्य की वजह से ब‍िहार, यूपी, राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश, गुजरात और महाराष्‍ट्र राज्‍यों के खास शहरों के ल‍िए संचाल‍ित ट्रेनों की आवाजाही प्रभाव‍ित रहेगी.

डायवर्ट रूट से चलेंगी ब‍िहार, छत्‍तीसगढ़ और महाराष्‍ट्र की ये ट्रेनें, जानेंZoom
प्रयागराज मंडल पर यार्ड मेंटेनेंस का काम क‍िया जा रहा है. इस वजह से इस रूट पर संचाल‍ित कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट क‍िया जा रहा है. (File Photo)
नई द‍िल्‍ली. उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway) के प्रयागराज मंडल (Prayagraj Division) पर यार्ड मेंटेनेंस का काम क‍िया जा रहा है. इस कार्य के ल‍िए ट्रैफ‍िक ब्लॉक ल‍िया जा रहा है ज‍िसकी वजह से इस रूट पर संचाल‍ित कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट क‍िया जा रहा है. साथ ही कई ट्रेनों (Trains) को रेगुलेट करके चलाने का न‍िर्णय ल‍िया गया है.

इस कार्य की वजह से ब‍िहार, यूपी, राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश, गुजरात, महाराष्‍ट्र और छत्‍तीसगढ़ राज्‍यों के खास शहरों के ल‍िए संचाल‍ित ट्रेनों की आवाजाही प्रभाव‍ित रहेगी. इन राज्‍यों का सफर करने वाले यात्री संबंधित ट्रेनों के रन‍िंग स्‍टेट्स की पूर्व में जानकारी प्राप्‍त कर लें ज‍िससे क‍ि कोई परेशानी नहीं उठानी पड़े.
पूर्वोत्‍तर रेलवे के प्रवक्‍ता पंकज कुमार स‍िंह के मुताब‍िक उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल पर प्रयागराज यार्ड मेंटेनेंस का काम करने की वजह से ट्रैफ‍िक ब्‍लॉक ल‍िया जा रहा है ज‍िसकी वजह से जोन के अंतर्गत संचाल‍ित कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभाव‍ित रहेगी. इन न‍िम्‍न ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन एवं रेग्यूलेशन निम्‍नानुसार क‍िया जा रहा है:-
Advertisement
मार्ग परिवर्तन
-दुर्ग से 29 मई, 2022 को चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयाग-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-बधारी कलान-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी.
-छपरा से 30 मई, 2022 को चलने वाली 15159 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-प्रयाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-बधारी कलान-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी.
रेग्यूलेशन
-गोरखपुर से 30 मई,2022 को चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस उत्तर रेलवे पर 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी.
-छपरा से 30 मई,2022 को चलने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस उत्तर रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी.

About the Author

Sandeep Kumarअसिस्टेंट एडिटर
करीब एक दशक से ज्‍यादा वक्‍त से पत्रकारिता में सक्रिय. भारतीय रेलवे, पॉलिटिकल एंड गवर्नमेंट अफेयर्स, विधि मामलों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की. सामाजिक सरोकार के मुद्दों से जुड़ी पत्रकारिता में विशेष रुचि. महा...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें