Advertisement
होमताजा खबरमनीभारतीय रेलवे
आरा जंक्शन पर रुकेंगी 25 स्पेशल ट्रेनें, होली में घर आना होगा आसान

टिकट नहीं मिला तो न हों परेशान! आरा जंक्शन पर रुकेंगी 25 स्पेशल ट्रेनें, होली में घर आना होगा आसान

Reported by:
Edited by:
Agency:Local18
Last Updated:

Holi Special Trains: होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है. देशभर में 1410 विशेष ट्रेनों के संचालन के साथ-साथ आरा जंक्शन पर 25 प्रमुख होली स्पेशल ट्रेनों का ठहराव तय किया गया है. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और मदद के लिए 139 हेल्पलाइन व NTES ऐप की सुविधा भी उपलब्ध कराई है.

ख़बरें फटाफट
X
title=

भोजपुर: होली के मौके पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए इस बार बड़ी राहत की खबर है. आरा जंक्शन से होकर गुजरने वाले हजारों प्रवासियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारी की है. अब स्पेशल ट्रेनों के सहारे घर वापसी आसान होगी, क्योंकि पांच रेलवे जोन की करीब 25 प्रमुख विशेष ट्रेनें आरा जंक्शन पर रुकेंगी. रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार देशभर में यात्रियों की सुविधा के लिए रिकॉर्ड 1410 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. जिसे बढ़ाकर 1500 तक किया जा सकता है. इनमें मध्य रेलवे को सबसे अधिक 285 स्पेशल ट्रेनों का कोटा मिला है. इसी कड़ी में आरा जंक्शन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया गया है. जिससे दिल्ली, मुंबई, गुजरात और राजस्थान सहित कई राज्यों से आने-जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

मुख्य रूट का है ए-ग्रेड स्टेशन
आरा जंक्शन मुख्य रूट का ए-ग्रेड स्टेशन है, इसलिए यहां आरपीएफ और जीआरपी के अतिरिक्त जवानों की तैनाती रहेगी. होली के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए प्लेटफॉर्म पर अतिरिक्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था की गई है. रेलवे प्रशासन के मुताबिक यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग होगी.
कई ट्रेनों का रूट किया गया तय
दानापुर मंडल के अधिकारियों के अनुसार दक्षिण मध्य रेलवे की 160 और दक्षिण पश्चिम रेलवे की 47 ट्रेनों सहित कई विशेष ट्रेनों का रूट आरा होकर तय किया गया है. नई और पुरानी ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएंगे. त्योहार के करीब आते ही रेलवे और अतिरिक्त ट्रिप भी घोषित कर सकता है. यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 और NTES मोबाइल ऐप से टिकट बुकिंग व ट्रेन की ताजा जानकारी ली जा सकती है. कंफर्म टिकट के लिए जल्दी बुकिंग कराने की सलाह दी गई है, क्योंकि त्योहार के समय सीटों की मांग ज्यादा रहती है.
इन ट्रोनों का ठहराव किया गया तय
होली में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने जिन प्रमुख ट्रेनों का आरा जंक्शन पर ठहराव तय किया है. उनमें शामिल हैं. 04070/04069 आनंद विहार-शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल, 04065/04066 दिल्ली-पटना-दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल, 03255/03256 पटना-आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट, 02351/02352 आनंद विहार-पटना स्पेशल, 03257/03258 दानापुर-आनंद विहार-दानापुर स्पेशल, 09821/09822 सहरसा (कोटा)-दानापुर-सहरसा स्पेशल, 01667/01668 रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल, 01705/01706 जबलपुर-दानापुर-जबलपुर स्पेशल, 01103/01104 पुणे-दानापुर-पुणे सुपरफास्ट स्पेशल, 01081/01082 लोकमान्य तिलक (मुंबई)-दानापुर-एलटीटी एक्सप्रेस, 09011/09012 वलसाड-मुजफ्फरपुर-वलसाड स्पेशल, 09063/09064 उधना (सूरत)-दानापुर-उधना स्पेशल, 04002 आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल (वाया आरा). इस तरह इस बार स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था से परदेसियों की होली सचमुच आसान होने जा रही.

About the Author

Amit ranjan
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें