Advertisement
होमताजा खबरमनीभारतीय रेलवे
रेलवे का यात्रियों के लिए तोहफा...जोधपुर-रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेन आज से शुरू

रेलवे का यात्रियों के लिए तोहफा...जोधपुर-रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेन आज से शुरू, देखें ट्रेन का टाइम टेबल

Reported by:
Edited by:
Agency:Local18
Last Updated:

Jodhpur Railway News: रामदेवरा मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जोधपुर-रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन आज से शुरू हो गया है. यह ट्रेन 7 सितंबर तक कुल 38 ट्रिप करेगी. पूरी ट्रेन अनारक्षित रहेगी, जिससे अधिक से अधिक यात्री आसानी से इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे.

ख़बरें फटाफट
X
title=

जोधपुर: लोक देवता बाबा रामदेव जी के मेले में हर साल लाखों श्रद्धालु देशभर से रामदेवरा पहुंचते हैं. कोई नंगे पांव चलता है, कोई ध्वज लेकर यात्रा करता है तो कोई परिवार सहित दर्शन के लिए निकलता है. इसी अटूट श्रद्धा और आस्था को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इस बार यात्रियों के लिए एक विशेष ट्रेन चलने का निर्णय लिया है. रेलवे द्वारा आज से यानी 1 अगस्त से जोधपुर-रामदेवरा-जोधपुर मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है. यह ट्रेन 7 सितंबर तक रोजाना चलेगी और मेला अवधि के दौरान कुल 38 ट्रिप करेगी. रेलवे द्वारा बाबा रामदेव जी के भक्तों की आस्था का सम्मान है. अब श्रद्धालु आसानी से अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे और रामदेवरा में बाबा के दर्शन कर सकेंगे.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकिरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 04863,जोधपुर-रामदेवरा प्रतिदिन स्पेशल 1 अगस्त से 7 सितंबर तक (38 ट्रिप) जोधपुर से प्रतिदिन सुबह 4 बजे रवाना होकर 7.45 बजे रामदेवरा पहुंचेगी.
ये रहेगा ट्रेन का शेड्यूल 
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04864,रामदेवरा-जोधपुर प्रतिदिन स्पेशल 1 अगस्त से 7 सितंबर तक (38 ट्रिप) रामदेवरा से प्रतिदिन सुबह 8.25 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे जोधपुर पहुंचेगी. ट्रेन में यात्री सुविधा के लिए 8 जनरल व दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे. इसका उद्देश्य यही है कि हर श्रद्घालु को बिना किसी परेशानी के बाबा रामदेव के दरबार तक पहुंचने का अवसर मिले.अर्थात पूरी ट्रेन अनारक्षित होगी.
इन स्टेशनों पर ट्रेन करेगी ठहराव
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेन आवागमन में राई का बाग,महामंदिर, मंडोर,मारवाड़ मथानियां,तिंवरी,ओसियां,मारवाड़ लोहावट व फलोदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
Advertisement
हर जातरू की यात्रा अब होगी सुलभ
हर साल बाबा रामदेव जी के मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह ट्रेन विशेष रूप से उन जातरुओं के लिए राहत लेकर आई है , जिसमें ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरों तक के लोग बाबाजी की शरण में पहुंचते हैं. ट्रेन के संचालन से अब दूर-दराज के श्रद्धालु भी आसानी से समय पर रामदेवरा पहुंच सकेंगे और बिना किसी असुविधा के दर्शन कर सकेंगे.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें