Advertisement
होमताजा खबरमनीभारतीय रेलवे
दलालों का खेल खत्म! रेलवे का नया दांव, तत्काल टिकट में अब OTP की एंट्री

दलालों का खेल खत्म! रेलवे का नया दांव, तत्काल टिकट में अब OTP की एंट्री

Last Updated:

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट में गड़बड़ी रोकने के लिए अब स्टेशन काउंटर पर भी मोबाइल OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है. यात्री फॉर्म में दिए मोबाइल नंबर पर आए OTP को वेरीफाई किए बिना टिकट नहीं मिलेगा. यह सिस्टम 52 ट्रेनों में लागू हो चुका है और जल्द ही सभी ट्रेनों में लागू होगा. रेलवे इसे दलालों पर सख्ती और टिकटिंग सिस्टम में पारदर्शिता लाने की बड़ी कवायद का हिस्सा बता रहा है.

ख़बरें फटाफट
दलालों का खेल खत्म! रेलवे का नया दांव, तत्काल टिकट में अब OTP की एंट्रीZoom
नई दिल्ली. भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग में होने वाले खेल को रोकने के लिए अब एक नई सुरक्षा परत जोड़ दी है. अब स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से तत्काल टिकट लेने वालों को मोबाइल पर आने वाले OTP से अपनी पहचान पक्की करनी होगी. रेलवे का दावा है कि इससे दलालों के जरिए होने वाली ब्लैक में टिकट बुकिंग काफी हद तक रुक जाएगी.

नया सिस्टम पायलट के तौर पर 17 नवंबर से शुरू हुआ था और पहले कुछ ही ट्रेनों पर लागू था, लेकिन अब इसे 52 ट्रेनों तक बढ़ाया जा चुका है. आने वाले दिनों में यह व्यवस्था सभी ट्रेनों पर लागू होगी. रेलवे इसे टिकटिंग सिस्टम में बड़े सुधारों का हिस्सा बता रहा है.

OTP सिस्टम कैसे काम करेगा

जब कोई यात्री काउंटर पर तत्काल टिकट के लिए फॉर्म भरेगा, तो उस फॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा. टिकट तभी जारी होगा जब यात्री यह OTP दर्ज कर देगा. रेलवे का मानना है कि इससे फर्जी बुकिंग और दलालों की एंट्री काफी हद तक रुकेगी क्योंकि हर बुकिंग सीधे एक मोबाइल नंबर से लिंक हो जाएगी.

दलालों के खेल पर कैसे लगेगी रोक

Advertisement
तत्काल टिकट वैसे भी सीमित होते हैं और पीक सीजन में इनकी भारी मांग रहती है. अब तक दलाल अलग-अलग तरीकों से सिस्टम को चकमा देकर टिकट बुक करा लेते थे. लेकिन OTP आधारित पहचान के चलते वही व्यक्ति टिकट ले पाएगा जो फॉर्म में नंबर देता है. अधिकारियों के अनुसार यह कदम अचानक यात्रा करने वाले उन लोगों के लिए राहत लेकर आएगा जिन्हें असल में टिकट की जरूरत होती है.

टिकटिंग सिस्टम में हो रहे बड़े बदलाव

इस साल रेलवे ने कई स्तरों पर टिकटिंग सिस्टम में बदलाव किए हैं. जुलाई में ऑनलाइन तत्काल टिकटों के लिए आधार आधारित OTP वेरिफिकेशन लाया गया ताकि बॉट या फर्जी आईडी से टिकट न बुक हों. अक्टूबर से IRCTC वेबसाइट पर बुकिंग खुलने के पहले 15 मिनट केवल आधार प्रमाणित यूजर्स के लिए ही आरक्षित किए गए. रेलवे का कहना है कि इन कदमों से पारदर्शिता बढ़ेगी और असल यात्रियों को टिकट मिलने की संभावना भी मजबूत होगी.

About the Author

Jai Thakur
जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें