आज की बड़ी खबर- बंद होने वाली है देश की बड़ी सरकारी कंपनी, जानिए क्या होगा कर्मचारियों का?
Author:
Agency:News18Hindi
Last Updated:
सरकार ने सरकारी कंपनी स्कूटर्स इंडिया (Scooters India) को बंद करने की तैयारी पूरी कर ली है. सबसे पहले इसे शेयर बाजार (Scooters India) से डीलिस्ट कराया जाएगा. आइए जाने क्या है पूरा प्लान...

नई दिल्ली. 70 से 90 के दशक में लोगों के दिलों पर राज करने वाले स्कूटर लैंब्रेटा (Lambretta Scooter) को भारत में बनाने वाली सरकारी कंपनी स्कूटर्स इंडिया (Scooters India) को बंद करने की तैयारी कर रही है. CNBC आवाज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पहले सरकार ने इस कंपनी की पूरी हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई थी. लेकिन किसी ने स्कूटर्स इंडिया को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है. इसीलिए सरकार, अब इसे बंद कर सकती है.
आपको बता दें स्कूटर्स इंडिया में सरकार की 93.87 फीसदी हिस्सेदारी है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर में 5 फीसदी का ऊपरी सर्किट (जब शेयर को खरीदने वाले ही होते है और बेचने वाला नहीं होता है) लग गया है.
कब तक बंद होगी स्कूटर्स इंडिया- स्कूटर्स इंडिया को बंद करने के लिए भारी उद्योग मंत्रालय ने प्रस्ताव तैयार किया है. सूत्रों के मुताबिक, इसकी सारी जमीन बेच दी जाएगी. इसकी ज़मीन उत्तर प्रदेश सरकार को वापस कर दी जाएगी. मशीन और प्लांट भी बेच दीजिए जाएंगे.
Advertisement
क्या होगा कर्मचारियों?-सूत्रों ने बाताया कि स्कूटर्स इंडिया के ब्रैंड को अलग से बेचा जाएगा. इसका पूरा खाका तैयार किया है. इसे बेचने की जिम्मेदारी एमएसटीसी (MSTC-Metal Scrap Trading Corporation) को दी जाएगी. ये सरकारी कंपनी इसे बेचकर जो पैसा मिलेगा. उसका इस्तेमाल कर्मचारियों के VRS में होगा. बंद करने से पहले इसे शेयर बाजार से डीलिस्ट भी कराया जाएगा.
VIDEO- जानिए कैसे बंद होगी स्कूटर्स इंडिया, क्या होगा कर्मचारियों का , वीडियो में देखें
- बचत खाते पर 7% तक ब्याज दे रहे ये बैंक, जानिए क्या है आपके पास विकल्प
- SBI की सुविधा! जरूरत पड़ने पर बैंक खाते के बैलेंस से ज्यादा निकाल सकेंगे पैसे
अब क्या होगा- भारी उद्योग मंत्रालय इस प्रस्ताव को कैबिनेट के पास भेजेगा. कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस पर आगे का काम किया जाएगा.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें