Advertisement
होमताजा खबरमनी
Gold Price Today- आज देश में बिक रहा है सबसे महंगा सोना, जानिए 10 ग्राम के दाम

Gold Price Today- आज देश में बिक रहा है सबसे महंगा सोना, जानिए 10 ग्राम के नए दाम

Last Updated:

Gold-Silver New Rates: सोने और चांदी की नई कीमतें जारी हो गई है. दिल्ली में 10 ग्राम सोने की नई कीमतें नए शिखर पर पहुंच गई है. वहीं, शुक्रवार को दिल्ली में चांदी की कीमतें 2,854 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई.

Gold Price Today- आज देश में बिक रहा है सबसे महंगा सोना, जानिए 10 ग्राम के दामZoom
दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमतें अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है.
नई दिल्ली. सोने की कीमतों में (Gold Prices) रिकॉर्डतोड़ तेजी का दौर जारी है. दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमतें अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. दिल्ली में 99.9 फीसदी वाले 10 ग्राम सोने के दाम 55 हजार रुपये के बेहद करीब पहुंच गए है. वहीं, चांदी कीमतें एक दिन में ही 2,854 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई है. HDFC सिक्योरिटी के मुताबिक, घरेलू इक्विटी मार्केट में कमजोरी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आई तेजी की वजह से घरेलू बाजार में सोने ने अपने पिछले उच्च स्तर को तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है.
ब्रोकरेज फर्म जियोजित फाइनेंशियल सर्विस की रिपोर्ट में बताया गया है कि कोरोना के मामले बढ़ने और डॉलर में कमजोरी से सोने में तेजी का रुख बरकरार रहेगा. केंद्रीय बैंकों की नरम नीतियों और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण सोने की कीमतों को लगातार सपोर्ट मिल रहा है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें