Advertisement
होमताजा खबरमनी
मात्र ₹50 में घूम सकते हैं पूरी दिल्ली, मिल गया जुगाड़, करना होगा ये काम

दिल्ली में सिर्फ 50 रुपये में करें दिनभर की सैर, जानें कैसे

Written by:
Last Updated:

दिल्ली में 50 रुपये में डीटीसी बस पास से दिनभर घूम सकते हैं. 40 रुपये का पास नॉन-एसी बसों के लिए और 50 रुपये का पास एसी-नॉन-एसी दोनों के लिए मान्य है. मेट्रो में 150 रुपये में अनलिमिटेड यात्रा करें.

ख़बरें फटाफट
मात्र ₹50 में घूम सकते हैं पूरी दिल्ली, मिल गया जुगाड़, करना होगा ये कामZoom
50 रुपये के DTC बस पास से घूम सकते हैं पूरी दिल्ली
नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली का इतिहास सैकड़ों साल पुराना है. दिल वालों की ‘दिल्ली’ में ऐसे कई पर्यटक स्थल हैं जहां देश-दुनिया से पर्यटक उन्हें देखने आते हैं. दिल्ली में लाल किला, इंडिया गेट, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, अक्षरधाम मंदिर, छत्तरपुर मंदिर, इस्कॉन मंदिर, लोटस टेंपल- जामा मस्जिद, नेशनल रेल म्यूजियम, कनॉट प्लेस आदि मशहूर जगहें है. क्या आप जानते हैं कि आपको दिल्ली में घूमने के लिए सिर्फ 50 रुपये लगेंगे. आपको यकीन नहीं होगा लेकिन यह सच है कि सिर्फ 50 रुपये में आप राजधानी की सैर कर सकते हैं.

दिल्ली में चल रही सरकारी बसों का संचालन दिल्ली परिवहन निगम (DTC) करता है. इस वजह से इन बसों को डीटीसी बस भी कहा जाता है. दिल्ली के डीटीसी बसों में आप दिनभर 40 से 50 रुपये में घूम सकते हैं. एक दिन की वैलिडिटी वाला 40 रुपये वाला बस पास बस नॉन-एसी बसों के लिए मान्य है. वहीं 50 रुपये वाला डेली पास डीटीसी की एसी और नॉन-एसी दोनों बसों के लिए मान्य है.
कहां से खरीद सकते हैं DTC बस पास
एक दिन की वैलिडिटी वाला DTC बस पास किसी भी डीटीसी बस में चढ़ते समय खरीदा जा सकता है. यहां ध्यान रखने वाली बात है कि ये बस पास डीटीसी की बसों में लागू है. एक दिन की वैलिडिटी वाला DTC बस पास क्लस्टर बसों के लिए लागू नहीं होगा. एक महीने की वैलिडिटी वाला DTC बस पास क्लस्टर बसों के लिए भी लागू होता है.
सिर्फ ₹150 में दिल्ली मेट्रो में करें अनलिमिटेड यात्रा
डीटीसी बस की तरह आप दिल्ली मेट्रो में भी पास बनवा सकते हैं. अगर आप दिल्ली घूमना चाहते हैं तो टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड्स (Tourist Smart Card) के जरिए कम कीमत में जितनी मर्जी घूम सकते हैं. इस कार्ड की वैलिडिटी 1 दिन और 3 दिन होती है. एक दिन की वैलिडिटी वाला टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड (Tourist Smart Card) मात्र 200 रुपये में मिलेगा. वहीं 3 दिन की वैलिडिटी वाला कार्ड 500 रुपये में मिलेगा. इस राशि में 50 रुपये रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में शामिल है.

About the Author

vinoy jha
प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 5 वर्षों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 2 वर्षों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. पत्रकारिता में करीब एक दशक का अनुभव रखते हैं. ...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें