पूर्व सहयोगी ने एलन मस्क को बताया शातिर इंसान, बोले- उनके इस अजीब व्यवहार से तंग आकर छोड़ दी थी नौकरी
Written by:
Agency:News18Hindi
Last Updated:
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स में उनके पूर्व सहयोगी रहे जिम कैंटरेल ने एक इंटरव्यू में बताया कि मस्क के व्यवहार के दो पक्ष थे- एक मजाकिया व आकर्षक और एक गुस्सैल इंसान और लोगों को इन दोनों से संभलने के लिए तैयार रहना चाहिए.

नई दिल्ली. Twitter का अधिग्रहण करने के बाद कंपनी में छंटनी को लेकर एलन मस्क अपने आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं. मस्क ने जिस तरह से ट्विटर से कर्मचारियों को नौकरी से निकालना शुरू किया है उसकी आलोचना की जा रही है. इसी कड़ी में एलन मस्क के पूर्व सहयोगी ने उनके ऊपर बड़ा आरोप लगाया है. कभी स्पेसएक्स का हिस्सा रहे जिम कैंटरेल ने ट्विटर के कर्मचारियों को कुछ सलाह दी है.
कैंटरेल ने एक इंटरव्यू में इनसाइडर को बताया कि मस्क के व्यवहार के दो पक्ष थे- एक मजाकिया व आकर्षक और एक गुस्सैल इंसान और लोगों को इन दोनों से संभलने के लिए तैयार रहना चाहिए.
‘एलन मस्क का व्यवहार बहुत अजीब है’
कैंटरेल ने कहा, “एलन मस्क के साथ काम करना दो अलग-अलग लोगों के साथ काम करने जैसा था. एक अच्छा एलन और एक बुरा एलन. इसलिए आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं आपको कब और कैसे व्यवहार का सामना करना पड़ेगा.
कैंटरेल ने कहा, “एलन मस्क के साथ काम करना दो अलग-अलग लोगों के साथ काम करने जैसा था. एक अच्छा एलन और एक बुरा एलन. इसलिए आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं आपको कब और कैसे व्यवहार का सामना करना पड़ेगा.
Advertisement
कैंटरेल ने कहा कि उन्होंने स्पेसएक्स में काम करते हुए बहुत कुछ सीखा, लेकिन साथ ही उन्हें अपमान भी सहना पड़ा. यही वजह है कि उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया. उन्होंने दावा किया कि एक बार मस्क ने उन्हें सुबह 3 बजे फोन किया और ऑफिस आने को कहा. दूसरी बार, उसने कहा, उस पर चिल्लाया गया, जिससे वह बहुत परेशान हो गया.
कैंटरेल ने स्वीकार किया कि मस्क के पास एक विजन था और उनकी टीमों का हिस्सा बनना रोमांचक था. उन्होंने कहा कि ट्विटर के कर्मचारियों को यह तय करना चाहिए कि क्या वे सोशल नेटवर्क के लिए मस्क के विचारों का पूरा समर्थन करते हैं.
बता दें कि ट्विटर को खरीदने के बाद अमेरिकी अरबपति उद्योगपति एलन मस्क ने कंपनी में बड़े पैमाने पर बदलाव करना शुरू कर दिया. इस कड़ी में उन्होंने कई कर्मचारियों और टॉप मैनेजमेंट के अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया. छंटनी के इस फैसले के चलते देश-विदेश में उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.
About the Author
Chandrashekhar Gupta
चंद्रशेखर गुप्ता को टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 9 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने जी न्यूज में काम किया है. वर्तमान में वह hindi.news18.com के होम पेज पर काम कर रहे हैं. उन्हे...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें