Uber दिल्ली में शुरू करेगी बस सर्विस, सरकार ने दी मंजूरी, मिलेगी लाइव लोकेशन और रूट की जानकारी
Last Updated:
Uber Shuttle: ग्राहक उबर ऐप पर ‘उबर शटल’ ऑप्शन चुनकर अपने पसंदीदा रूट पर सीट की प्री-बुकिंग कर सकेंगे. इसके अलावा बस की ‘लाइव लोकेशन’ और रूट को जानकारी प्राप्त सकेंगे.

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में अब उबर (UBER) की बस सर्विस शुरू होगी. दरअसल, ऐप आधारित ऑनलाइन कैब बुकिंग सर्विस देने वाली कंपनी उबर को दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से सरकार की प्रीमियम बस स्कीम (Delhi Premium Bus Scheme) के तहत राष्ट्रीय राजधानी में बसें संचालित करने के लिए ‘एग्रीगेटर’ लाइसेंस (Aggregator Licence) मिला है.
कंपनी ने बयान में कहा कि दिल्ली बस संचालन के लिए लाइसेंस देने वाला पहला राज्य बन गया है. वहीं उबर दिल्ली प्रीमियम बस स्कीम के तहत लाइसेंस लेने वाली पहली ‘एग्रीगेटर’ बन गई है. उबर शटल इंडिया के प्रमुख अमित देशपांडे ने कहा, ‘‘एक सफल पायलट प्रोग्राम के बाद हम आधिकारिक तौर पर दिल्ली में बस की सुविधा शुरू करने से उत्साहित हैं. पायलट प्रोग्राम के दौरान हमने बसों की महत्वपूर्ण डिमांड देखी.’’
UBER ऐप में मिलेगा उबर शटल का ऑप्शन
ग्राहक उबर ऐप पर ‘उबर शटल’ (Uber Shuttle) ऑप्शन चुनकर अपने पसंदीदा रूट पर सीट की प्री-बुकिंग कर सकेंगे. बयान के मुताबिक, दैनिक आवागमन की जरूरतों के हिसाब से तैयार बस सर्विस ‘उबर शटल’ की फॉर्मल लॉन्च पायलट प्रोग्राम की सफलता के बाद हुई है.

पिछले साल कोलकाता में शुरू हुई थी उबर की बस सर्विस
पिछले साल से कोलकाता में इसका परिचालन किया जा रहा है. इस संबंध में कंपनी ने सरकार के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए थे.
पिछले साल से कोलकाता में इसका परिचालन किया जा रहा है. इस संबंध में कंपनी ने सरकार के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए थे.
Advertisement
मिलेगी ‘लाइव लोकेशन’ और रूट की जानकारी
इसमें कहा गया है कि यात्री उबर ऐप के माध्यम से एक सप्ताह पहले तक सीट की पहले से बुकिंग कर सकेंगे. बस की ‘लाइव लोकेशन’ और रूट को जानकारी प्राप्त सकेंगे और उसके आने के अपेक्षित समय (ETA) को भी देख सकेंगे.

Uber Shuttle में 19 से 50 यात्रियों के बैठने की जगह
प्रत्येक शटल वाहन में 19 से 50 यात्रियों के बैठने की जगह होगी. उबर की तकनीक का उपयोग करके बस संचालन से जुड़े लोकल पार्टनर इसका संचालन करेंगे.
प्रत्येक शटल वाहन में 19 से 50 यात्रियों के बैठने की जगह होगी. उबर की तकनीक का उपयोग करके बस संचालन से जुड़े लोकल पार्टनर इसका संचालन करेंगे.
About the Author
vinoy jha
प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 5 वर्षों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 2 वर्षों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. पत्रकारिता में करीब एक दशक का अनुभव रखते हैं. ...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें