Board Exams 2022: आखिरी समय पर न करें ये गलतियां, बोर्ड परीक्षा में हो जाएंगे परेशान
Author:
Agency:News18Hindi
Last Updated:
Board Exams 2022: इन दिनों 10वीं और 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटे हुए हैं. बिहार बोर्ड परीक्षा (BSEB Exam 2022) शुरू हो चुकी है. एमपी बोर्ड परीक्षा (MP Board Exam 2022) और छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा (CGBSE Board Exam 2022) फरवरी-मार्च में आयोजित होनी हैं. वहीं, यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam 2022) भी मार्च 2022 में संभावित है. सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board Exam 2022) ने भी अप्रैल में 10वीं-12वीं की परीक्षा शुरू होने की जानकारी दे दी है. ऐसे में सभी छात्रों के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि वे बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान किन गलतियों से बचें (Exam Mistakes).

नई दिल्ली (Board Exams 2022). 2 साल से कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus In India) की वजह से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो पा रहा था. लेकिन इस साल यानी 2022 में सीबीएसई (CBSE Board) और सीआईएससीई बोर्ड (CISCE Board) के साथ ही राज्य बोर्ड परीक्षाओं का भी आयोजन हो रहा है. सभी बोर्ड की परीक्षाएं (Board Exams 2022) ऑफलाइन मोड में आयोजित होंगी और छात्र बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं (Board Exam Preparation Tips).
बोर्ड एग्जाम की तैयारी के दौरान कई बार छात्र जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं (Exam Mistakes), जिसका असर उनकी पढ़ाई और रिजल्ट (Board Results) पर साफ तौर पर नजर आने लग जाता है. कक्षा 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान कई बातों का ख्याल रखना चाहिए (Board Exam Preparation Tips). इससे वे न सिर्फ अच्छा रिजल्ट हासिल कर सकेंगे, बल्कि मेरिट लिस्ट में भी जगह बना सकेंगे.
बोर्ड परीक्षा से पहले न करें ये गलती
बोर्ड परीक्षा से 1 महीने पहले से पढ़ाई करते समय कई बातों का ख्याल रखना चाहिए (Board Exam Preparation Tips). इस बात को भी समझें कि आपको सिलेबस (Board Exam Syllabus) को सिर्फ रटना नहीं है, बल्कि समझना है. जानिए, बोर्ड परीक्षा की तैयारी करते समय किन गलतियों से बचना जरूरी है (Exam Mistakes).
– अब कोई भी नया टॉपिक पढ़ना शुरू न करें. अभी तक आप जो पढ़ चुके हैं, उसे रिवाइज करें.
– एग्जाम से पहले दिमाग को रिलैक्स करना भी जरूरी है. पढ़ाई के हर घंटे के बाद थोड़ी देर का ब्रेक लें.
– इस दौरान फिजिकली एक्टिव रहने से पढ़ाई में ज्यादा मन लगेगा. अगर आप बाहर नहीं जा सकते हों तो घर के अंदर ही एक्सरसाइज करें.
– किसी दूसरे छात्र का टाइम टेबल न फॉलो करें. अपनी क्षमता और तैयारी के हिसाब से खुद का शेड्यूल बनाएं.

About the Author
Deepali Porwal
Having an experience of 7+years, I love writing on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, I am covering wide topics related to Education & Career but I have a strong ...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें