BSEB Exam 2022: 17 फरवरी से है बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा, जानिए छात्रों के लिए जरूरी नोटिस
Author:
Agency:News18Hindi
Last Updated:
BSEB Exam 2022, BSEB 10th Exam: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 (Bihar Board Matric Exam 2022) का आयोजन 17 फरवरी से किया जाएगा. लगातार चौथे साल भी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा (BSEB 10th Exam 2022) सबसे पहले आयोजित की जा रही है. बिहार बोर्ड परीक्षा 2022 (Bihar Board Exam 2022) के सफल आयोजन के लिए परीक्षा केंद्रों (Bihar Board Exam Centre) पर काफी तैयारियां की जा रही हैं. छात्रों को दोनों पालियों में अलग-अलग रंगों की आंसर शीट दी जाएगी. जानिए बिहार बोर्ड परीक्षा से जुड़े कुछ बेहद जरूरी अपडेट्स.

नई दिल्ली (BSEB Exam 2022, BSEB 10th Exam). बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा (BSEB 10th Exam 2022) जल्द ही शुरू होने वाली है. बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 (BSEB Intermediate Exam 2022) 14 फरवरी तक चलेगी और उसके बाद मैट्रिक परीक्षा (BSEB Matric Exam 2022) 17 फरवरी 2022 से शुरू होगी. इस साल छात्रों को चीटिंग करने से रोकने के लिए बिहार बोर्ड परीक्षा केंद्रों (Bihar Board Exam Centre) पर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं.
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 (BSEB 10th Exam 2022) का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा. दोनों पालियों में छात्रों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. बिहार बोर्ड परीक्षा केंद्रों (Bihar Board Exam Centre) पर कोरोना गाइडलाइंस (Corona Guidelines) का भी सख्ती से पालन करने का आदेश जारी किया गया है. जानिए बिहार बोर्ड परीक्षा (Bihar Board Exam 2022) जुड़े कुछ जरूरी अपडेट्स.
मिलेगी अलग रंगों की आंसर शीट
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 (BSEB 10th Exam 2022) के छात्रों को दोनों पालियों में अलग-अलग रंगों की आंसर शीट दी जाएगी. बिहार बोर्ड 10वीं के छात्रों को पहली पाली में पिंक कलर की शीट और दूसरी पाली में मैजेंटा कलर की शीट मिलेगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें, दोनों पालियों में एक ही विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:
Board Exams 2022: बोर्ड परीक्षा के दौरान रखें इन बातों का ख्याल, कोरोना से बचाव भी है जरूरी
सिर्फ गणित के शौकीन नहीं हैं सीएम योगी, इन चीजों में भी है दिलचस्पी
Board Exams 2022: बोर्ड परीक्षा के दौरान रखें इन बातों का ख्याल, कोरोना से बचाव भी है जरूरी
सिर्फ गणित के शौकीन नहीं हैं सीएम योगी, इन चीजों में भी है दिलचस्पी
Advertisement
एडमिट कार्ड के बिना नो एंट्री
बिहार बोर्ड परीक्षा केंद्रों (Bihar Board Exam Centre) में छात्रों को एडमिट कार्ड (BSEB Admit Card) के बगैर एंट्री नहीं दी जाएगी. एडमिट कार्ड पर लगाई गई फोटो से छात्रों के चेहरे का मिलान किया जाएगा. हर परीक्षा के लिए अपने साथ एडमिट कार्ड (BSEB Admit Card) और बॉल पेन अनिवार्य रूप से लेकर जाएं. कोरोना गाइडलाइंस (Corona Guidelines) का पालन करने के लिए किसी और से पेन व अन्य चीजें शेयर न करें.

About the Author
Deepali Porwal
Having an experience of 7+years, I love writing on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, I am covering wide topics related to Education & Career but I have a strong ...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें