Advertisement
होमताजा खबरकरियरएजुकेशन
CGBSE Result: 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 70% और 12वीं में 50% स्टूडेंट्स फेल!

CGBSE 10th 12th Result: 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 70% और 12वीं में 50% स्टूडेंट्स फेल!

Written by:
Last Updated:

CGBSE 10th 12th Second Exam result 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं की सेकेंड चांस (सप्लीमेंट्री) परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं. 10वीं में 70 फीसदी और बारहवीं में 50 बच्‍चे फेल हो गए हैं.

ख़बरें फटाफट
CGBSE Result: 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 70% और 12वीं में 50% स्टूडेंट्स फेल!Zoom
CGBSE result 2025,CGBSE 10th 12th Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया रिजल्‍ट.
CGBSE 10th 12th Second Exam result 2025, cgbse.nic.in: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं की सेकेंड चांस (सप्लीमेंट्री) परीक्षा 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं. अगर आपने ये परीक्षा दी थी तो अब आप अपने रिजल्ट को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं. ये परीक्षाएं उन स्टूडेंट्स के लिए होती हैं जो मुख्य परीक्षा में पास नहीं हो पाए थे और उन्हें एक और मौका चाहिए था.

CGBSE Result 2025: परीक्षा कब और कैसे हुई?

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने सेकेंड चांस परीक्षा का आयोजन 8 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक किया था.इसमें 10वीं की परीक्षा 9 जुलाई से 21 जुलाई तक और 12वीं की परीक्षा 8 जुलाई से 22 जुलाई तक चली.दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सिंगल शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की गई थीं.ये मौका उन स्टूडेंट्स के लिए था जो अपनी पढ़ाई को और बेहतर करना चाहते थे या पिछले मौके में पास नहीं हो पाए थे.

CGBSE 10th Result 2025:10वीं सेकेंड चांस परीक्षा में कितने पास?

10वीं की सेकेंड चांस परीक्षा में कुल 39,583 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था.इनमें से 37,527 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी जिसमें 19,622 लड़के और 17,905 लड़कियां शामिल थीं.रिजल्ट की बात करें तो 37,524 स्टूडेंट्स के नतीजे घोषित किए गए जिनमें से 12,065 स्टूडेंट्स पास हुए.इस परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 32.15% रहा. लड़कियों ने इस बार भी बाजी मारी उनका पास प्रतिशत 36.17% रहा.लड़कों का पास प्रतिशत 28.47% रहा.
कैसा रहा 10वीं का रिजल्ट?
Advertisement
प्रथम श्रेणी: 1,564 स्टूडेंट्स ने पहली डिवीजन हासिल की.
द्वितीय श्रेणी: 9,325 स्टूडेंट्स दूसरी डिवीजन में पास हुए.
तृतीय श्रेणी: 1,176 स्टूडेंट्स तीसरी डिवीजन में पास हुए.
रोके गए रिजल्ट: 3 स्टूडेंट्स के रिजल्ट नकल के मामले में रोक दिए गए हैं.

CGBSE 12th Result 2025:12वीं की परीक्षा में कितने पास?

12वीं की सेकेंड चांस परीक्षा में 35,765 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिनमें से 34,059 ने परीक्षा दी.इनमें 17,348 लड़के और 16,711 लड़कियां शामिल थीं.रिजल्ट में 34,055 स्टूडेंट्स के नतीजे घोषित किए गए जिनमें से 16,747 पास हुए.कुल पास प्रतिशत 49.17% रहा.लड़कियों का पास प्रतिशत 50.04% रहा.लड़कों का पास प्रतिशत 48.33% रहा.
कैसा रहा 12वीं का रिजल्‍ट?
प्रथम श्रेणी: 4,781 स्टूडेंट्स ने पहली डिवीजन हासिल की.
द्वितीय श्रेणी: 11,165 स्टूडेंट्स दूसरी डिवीजन में पास हुए.
तृतीय श्रेणी: 801 स्टूडेंट्स तीसरी डिवीजन में पास हुए.
रोके गए रिजल्ट: 4 स्टूडेंट्स के रिजल्ट नकल के मामलों में रोक दिए गए.

How to check CGBSE result 2025: रिजल्ट कैसे चेक करें?

अपना रिजल्ट देखना बहुत आसान है. बस इन स्टेप्स को फॉलो करें-
सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर आपको 10वीं/12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 का लिंक दिखेगा.
उस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर डालें.
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा.
इसे चेक करने के बाद स्क्रीनशॉट लें या प्रिंटआउट निकाल लें.

मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्‍ट कैसा रहा?

छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं मुख्य परीक्षा 2025 में कुल पास प्रतिशत 76.53% रहा.इसमें लड़कियों ने 80.70% पास प्रतिशत के साथ शानदार प्रदर्शन किया जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 71.39% रहा.
वहीं 12वीं मुख्य परीक्षा 2025 में कुल पास प्रतिशत 81.87% रहा. लड़कियों ने 84.67% पास प्रतिशत के साथ फिर से बेहतर प्रदर्शन किया जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 78.07% रहा.मंडल सचिव ने बताया कि स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट और अन्य जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर विजिट कर सकते हैं. अगर आपको रिजल्ट से जुड़ा कोई सवाल है या और डिटेल्स चाहिए तो वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन या कॉन्टैक्ट डिटेल्स का इस्तेमाल करें.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य...और पढ़ें
और पढ़ें