Advertisement
होमताजा खबरकरियरएजुकेशन
6 महीने में CBSE परीक्षा की तैयारी कैसे करें? नोट करें शेड्यूल, बन जाएंगे टॉपर

CBSE Board: 6 महीने में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें? नोट करें शेड्यूल, बन जाएंगे टॉपर

Written by:
Last Updated:

CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं फरवरी 2026 में शुरू होने की उम्मीद है. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स चाहें तो 6 महीने में सिलेबस को याद करके रिवाइज भी कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट
6 महीने में CBSE परीक्षा की तैयारी कैसे करें? नोट करें शेड्यूल, बन जाएंगे टॉपरZoom
CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी का रोडमैप जरूर बनाएं

नई दिल्ली (CBSE Board Exam 2026). अगले साल यानी 2026 में सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी में होंगी. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में बैठने वाले स्टूडेंट्स अभी से अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं. इससे 6 महीने में पूरा सिलेबस अच्छी तरह से रिवाइज करने का मौका मिल जाएगा. सीबीएसई बोर्ड सिलेबस 2026 चेक करके उस हिसाब से अपना स्टडी शेड्यूल बना लें. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 टाइमटेबल और अन्य अपडेट्स cbse.gov.in पर चेक करते रहें.
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी जल्दी शुरू करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप हर विषय के कठिन टॉपिक पर एक्सट्रा टाइम दे सकते हैं. साथ ही सीबीएसई मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस पेपर्स के जरिए टाइम मैनेजमेंट और पेपर प्रेजेंटेशन स्किल्स को भी सुधार सकते हैं. एक ऑर्गनाइज्ड टाइमटेबल, नोट्स बनाने की अच्छी आदत और रेगुलर रिवीजन बोर्ड परीक्षा में सफलता की गारंटी बन सकते हैं. इस गाइड में जानिए, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में टॉप करने के लिए खास रोडमैप.

6 महीने में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कैसे करें?

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी के लिए 6 महीने का वक्त काफी है. अगर आप इस समय का सही इस्तेमाल करें तो सीबीएसई बोर्ड टॉपर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं.

1. तैयार करें सीबीएसई सिलेबस का खाका

  • सीबीएसई की वेबसाइट से 2025-26 का अपडेटेड सिलेबस डाउनलोड कर लें.
  • हर विषय को यूनिट और टॉपिक में बांट लें.
  • पहले आसान टॉपिक्स को खत्म करें. इससे शुरुआत में कॉन्फिडेंस बन जाएगा, फिर कठिन हिस्सों पर ध्यान दें.
  • Advertisement

2. फॉलो करें स्टडी शेड्यूल

  • सुबह 5-7 बजे का समय पढ़ाई के लिए सबसे प्रभावी माना जाता है. इसे कठिन विषयों के लिए रखें.
  • दोपहर और शाम में हल्के टॉपिक्स या नोट्स रिवाइज करें.
  • रोजाना कम से कम 5-6 घंटे पढ़ाई का लक्ष्य रखें, जिसमें 1–2 घंटे सिर्फ रिवीजन के हों.

3. नोट्स बनाने की स्मार्ट स्ट्रैटेजी

  • पॉइंट्स में शॉर्ट नोट्स बनाएं. इससे परीक्षा के समय तुरंत रिवीजन करना आसान हो जाता है.
  • डायग्राम, फ्लो-चार्ट, माइंड-मैप जैसी विज़ुअल टेक्नीक्स का इस्तेमाल करें.
  • हाईलाइटर से फॉर्मूला, परिभाषा और तिथियां चिन्हित करें.

4. सॉल्व करें मॉक टेस्ट और पिछले साल के पेपर

  • हफ्ते में कम से कम एक बार मॉक टेस्ट जरूर दें.
  • पिछले 10 सालों के बोर्ड पेपर हल करें. इससे सीबीएसई परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम को समझने में मदद मिलेगी.
  • हर मॉक टेस्ट के बाद गलतियों का विश्लेषण करके उनमें सुधार करें.

5. तीन चरणों में करें रिवीजन

  • पहला चरण: सिलेबस पूरा होते ही तुरंत रिवीजन.
  • दूसरा चरण: 30-40 दिनों बाद दोबारा रिवीजन.
  • तीसरा चरण: परीक्षा से 10-15 दिन पहले फाइनल रिवीजन.
  • कठिन टॉपिक्स को हर हफ्ते दोहराएं. इससे उन्हें लंबे समय तक याद रखने में मदद मिलेगी.

6. अपनाएं हेल्दी माइंडसेट और लाइफस्टाइल

  • रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें.
  • हल्का व्यायाम या योग करें. इससे तनाव कम होगा.
  • पढ़ाई के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लें और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखें.

About the Author

Deepali Porwal
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें