Advertisement
होमताजा खबरकरियरएजुकेशन
पूर्णिया में कड़ाके की ठंड को लेकर स्कूल बंद! DM का नया आदेश जारी

पूर्णिया में कड़ाके की ठंड को लेकर स्कूल बंद! DM का नया आदेश जारी, केवल इन कक्षाओं को मिली छूट

Reported by:
Edited by:
Agency:Local18
Last Updated:

Purnia News: पूर्णिया में ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके चलते जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. वहीं नौवीं से ऊपर की कक्षाएं आंशिक रूप से चलेंगी.

ख़बरें फटाफट
पूर्णिया में कड़ाके की ठंड को लेकर स्कूल बंद! DM का नया आदेश जारीZoom
पूर्णिया: पूर्णिया जिले में लगातार बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है. मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट और कोल्ड डे की चेतावनी के बीच तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. पछुआ हवाओं के कारण कनकनी और शीतलहर का असर और तेज हो गया है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है. इसको लेकर फिर से स्कूलों को बंद किया गया है. जानिए आदेश में कबतक स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई गई है.

12 तक स्कूल बंद करने का आदेश
बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए अंशुल कुमार ने जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को 12 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है. यह आदेश पत्रांक संख्या 66 के तहत शुक्रवार 9 जनवरी की देर शाम जारी किया गया. आदेश के अनुसार नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालय पूर्ण रूप से बंद रहेंगे. हालांकि, जिला प्रशासन ने कक्षा नौवीं से ऊपर के छात्रों के लिए आंशिक राहत दी है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन कक्षाओं की पढ़ाई सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित की जा सकती है, ताकि अत्यधिक ठंड के समय छात्रों को स्कूल आने-जाने में परेशानी न हो.
मौसम विभाग के अनुसार और बढ़ेगी ठंड
बताया जा रहा है कि बिहार ही नहीं, बल्कि देश के कई हिस्सों में इस समय ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. तापमान में भारी गिरावट के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं. सुबह और शाम के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है.सामान्य गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं. प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतें. अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें. वहीं, छात्र-छात्राओं के लिए यह फैसला राहत भरा साबित हुआ है, क्योंकि उन्हें कड़ाके की ठंड में स्कूल जाने से फिलहाल निजात मिल गई है. जिला प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. मौसम के हालात के अनुसार आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं.

About the Author

Amit ranjan
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें