Sarkari Naukri 2019: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का आखिरी मौका आज तक, फटाफट करें अप्लाई
Agency:News18Hindi
Last Updated:
Sarkari Naukri 2019: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जानें कैसे होगा सेलेक्शन.

Sarkari Naukri 2019: अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर है. दरअसल पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR -North Frontier Railway) ने ऐसे युवाओं के लिए एक्ट अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों की खासियत है कि 10वीं पास उम्मीदवार भी इस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में भी युवा सरकारी जॉब ढूंढ रहे हैं उनके लिए ये बेहतर मौका साबित हो सकता है. बस उम्मीदवार एक बात का ध्यान रखें कि इन पोस्ट पर आवेदन करने की आखिरी तारीख कल यानी कि 31 अक्टूबर शाम पांच बजे तक है. इसलिए कोशिश करें कि फटाफट अप्लाई कर दें, जिससे बाद में कोई हड़बड़ी न हो.
बता दें कि कुल 2590 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तक निर्धारित की गई है. वहीं उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष कुल 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है.
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार इस पोस्ट के लिए आवेदन करने के लिए ऑफिशयियल वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर नोटिफिकेशन अच्छी तरह पढ़ने के बाद अप्लाई कर सकते हैं.
ऐसे होगा सेलेक्शन
उम्मीदवारों को सेलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाएगा.
ये भी पढ़ें:

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें