राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी किया नया कैलेंडर, 7 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, 4 की तारीखें बदली
Written by:
Last Updated:
RPSC Exam Dates : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने नया परीक्षा कैलेंडर जारी किया है. आयोग ने इस कैलेंडर में परीक्षाओं को लेकर बहुत बड़े बदलाव किए है. इससें आयोग ने 7 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित की है और 4 की तारीखें बदल दी हैं.

जयपुर (अशोक सिंह भाटी). राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) सात परीक्षाओं की संभावित तारीखें घोषित की हैं. साथ ही चार परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव भी किया है. इन परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा. आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, तकनीकी सहायक भू-भौतिकी (भू-जल विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 एवं बायोकेमिस्ट (चिकित्सा शिक्षा विभाग, ग्रुप-1) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 24 जून 2025 को किया जाएगा. जबकि, अनुसंधान सहायक (मूल्यांकन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 28 जून 2025 को किया जाना प्रस्तावित है.
इसी तरह, कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी, सांख्यकी अधिकारी, कृषि अनुसंधान अधिकारी (6 विषय) और सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (5 विषय) प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 12 से 19 अक्टूबर तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है.
इन परीक्षाओं की तिथियां बदली
Advertisement
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने चार भर्ती परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव भी किया है. संशोधित कार्यक्रमानुसार खान एवं भूविज्ञान विभाग की भूवैज्ञानिक प्रतियोगी परीक्षा-2024 एवं सहायक खान अभियंता प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 7 मई 2025 को प्रस्तावित किया गया है. पूर्व में इन परीक्षाओं का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किया जाना था. इसी प्रकार पूर्व में 26 अक्टूबर 2025 को प्रस्तावित सहायक मत्स्य विकास अधिकारी (मत्स्य विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 और 9 नवंबर 2025 को प्रस्तावित समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-द्वितीय (कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2024 अब 23 जून 2025 को आयोजित की जाएगी.
About the Author
Praveen Singh
न्यूज मीडिया इंडस्ट्री में करीब आठ साल काम करने का अनुभव है। साल 2021 से न्यूज 18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में काम कर रहे हैं। यहां विधानसभा चुनाव के लिए भी काम किया है. फोटोग्राफी करने और किताबें पढ़...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें