Jobs Alert: 10,000 पुलिस पदों पर होने वाली है भर्ती, पढ़ें पूरी डिटेल
Agency:News18Hindi
Last Updated:
Government Jobs Alert: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी. 10 हजार से ज्यादा पुलिस अधिकारी पदों पर भर्तियां होने वाली हैं. पढ़ें पूरी डिटेल...

नई दिल्ली: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. क्योंकि गुजरात सरकार 10,000 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों के पद पर भर्ती करने जा रही है. राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भर्ती के इस प्रस्ताव को स्वीकृति भी दे दी है. गुजरात के गृह राज्य मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने रविवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान राज्य में 50,000 पुलिस अधिकारियों की भर्ती हुई है. लेकिन गुजरात पुलिस विभाग को और भी पुलिस अधिकारियों की जरूरत है. ऐसे में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने और 10,000 पुलिस भर्ती की अनुमति दे दी है.
गृह राज्य मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने कहा कि राज्य पुलिस विभाग की दक्षता और कार्यप्रणाली पिछले कई वर्षों में शिक्षित कर्मियों के समावेश के कारण बढ़ी है. इसके जरिये, राज्य में जुर्म की वारदातों पर नियंत्रण करने में मदद मिली है. पुलिस कर्मचारियों को बेहतर ट्रेनिंग देने के लिए पुलिस ट्रेनिंग स्कूल को आधुनिक हथियारों व टेक्नोलॉजी से लैस किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें:
AIIMS recruitment 2019: 10वीं पास के लिए एम्स में निकली वैकेंसी, 63200 होगा वेतन
इंजीनियर्स का रोजगार 47 प्रतिशत बढ़ा, दूसरे नंबर पर राजस्थान

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें