Railway Jobs: रेलवे में नौकरी कैसे पाएं? हर रैंक के हिसाब से जानिए प्रोसेस और सैलरी
Agency:News18Hindi
Last Updated:
Railway Jobs, Sarkari Naukri: देश के ज्यादातर युवाओं का सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तरफ खास रुझान रहता है. इसमें भी बात रेलवे की हो तो कोई वहां नौकरी (Railway Me Naukri) करने से इनकार नहीं कर सकता है. रेलवे में नौकरियों की भरमार निकलती रहती है और 10वीं, 12वीं पास अभ्यर्थियों से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट तक यहां के रिक्त पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. रेलवे में नौकरी करके जॉब सिक्योर (Job Security) रहती है और सैलरी व प्रमोशन की भी पूरी गारंटी रहती है. रेलवे में नौकरी करने के लिए परीक्षा पास करना जरूरी होता है (Railway Exam).

नई दिल्ली (Sarkari Naukri, Railway Jobs, Railway Me Naukri). बात जब सरकारी नौकरी की होती है तो रेलवे का जिक्र जरूर किया जाता है (Railway Me Naukri Kaise Paye). देश में ऐसे बहुत से युवा हैं, जो कम उम्र से ही रेलवे में नौकरी की तैयारी शुरू कर देते हैं (Govt Jobs). इस क्षेत्र में सरकारी नौकरी करने के लिए अभ्यर्थी को खास परीक्षा पास करनी पड़ती है (Railway Exam). फिर ग्रेड और योग्यता के आधार पर सेलेक्शन और सैलरी जैसी चीजें तय की जाती हैं (Railway Jobs Selection Process).
हर साल हजारों अभ्यर्थी रेलवे में विभिन्न पदों पर नौकरी करने के लिए अप्लाई करते हैं (Railway Me Naukri). हर राज्य इसके लिए अपनी अलग परीक्षा भी आयोजित करवाता है. 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट छात्र तक, रेलवे में निकलने वाली विभिन्न भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं (Railway Bharti).
4 ग्रेड में बंटी हैं रेलवे की नौकरियां
रेलवे में अपनी योग्यता के आधार पर नौकरी हासिल की जा सकती है (Railway Grade Jobs). इसमें नौकरियों को ए, बी, सी और डी ग्रुप के तहत बांटा गया है. इनमें से ए और बी ग्रुप में ऑफिसर रैंक वालों की नियुक्ति की जाती है (Railway Officer Jobs).

यूपीएससी परीक्षा से होगी ‘ग्रुप ए’ में भर्ती
रेलवे में ग्रुप A के लिए यूपीएससी (UPSC Exam) द्वारा भर्ती की जाती है. इसमें सिविल सर्विस एग्जाम, इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम या फिर कंबाइंड मेडिकल एग्जाम देना होता है. इसकी भर्ती रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board) द्वारा नहीं की जाती है. ग्रुप A के लिए अप्लाई करने के लिए इंजीनियरिंग, एमबीबीएस या एमएससी पोस्ट ग्रेजुएशन की योग्यता होना अनिवार्य है.

Advertisement
ग्रुप बी के लिए नहीं निकलती है वैकेंसी
ग्रुप B में निकलने वाली पोस्ट के लिए अलग से कोई भर्ती नहीं की जाती है. ग्रुप C में काम कर रहे अभ्यर्थियों को ही ग्रुप बी पर प्रमोट किया जाता है. ग्रुप B के लिए कोई वैकेंसी भी नहीं निकलती है (Railway Vacancy).

ग्रुप सी के लिए 12वीं पास भी करें अप्लाई
ग्रुप C और ग्रुप D की नौकरी नॉन-गैजेटेड सबऑर्डिनेट पोस्ट के अंतर्गत आती है. इस पोस्ट के लिए कैंडिडेट का 12वीं या ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है (12th Pass Jobs). ग्रुप C में स्टेशन मास्टर, टिकट कलेक्टर, लोको पायलट, गार्ड, ट्रैफिक अपरेंटिस जैसी पोस्ट्स होती हैं. ग्रुप सी की भर्तियां रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा निकाली जाती हैं. इन पर अप्लाई करने के लिए आप आरआरबी की ऑफिशियल साइट पर वैकेंसी चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:
Career Tips: 10वीं/12वीं के बाद ऐसे चुनें सही करियर, काम आएंगे ये टिप्स
Career Tips: ड्रीम जॉब में देखें वर्क प्रोफाइल, अच्छी सैलरी से ज्यादा जरूरी हैं ये चीजें

ग्रुप डी के लिए 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
ग्रुप D में अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट 10वीं या आईटीआई पास होना चाहिए. ग्रुप D में हेल्पर, हॉस्पिटल अटेंडेंट, गेटमैन पोर्टर, ट्रैकर, पॉइंट मैन जैसी पोस्ट्स होती हैं. ग्रुप D की भर्ती भी आरआरबी के द्वारा कराई जाती है.

रेलवे में जॉब का सेलेक्शन प्रोसेस
ग्रुप C व D में नौकरी के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होता है. इसमें ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाते हैं. इसमें ज्यादातर सवाल रीजनिंग, मैथ, जनरल नॉलेज और इंग्लिश से जुड़े हुए होते हैं.

रेलवे में कितनी सैलरी मिलती है?
रेलवे में नौकरी शिक्षा के आधार पर मिलती है और सैलरी भी पोस्ट के हिसाब से ही तय होती है. हर रैंक के हिसाब से सैलरी पहले से तय कर दी गई है (Railway Salary).

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें