Advertisement
होमताजा खबरकरियर
'मैं ज्‍योति मौर्या नहीं बनूंगी, सभी बीबियां बेवफा नहीं हो सकतीं'

'मैं ज्‍योति मौर्या नहीं बनूंगी, सभी बीबियां बेवफा नहीं हो सकतीं, मुझे करने दो परीक्षा की तैयारी'

Last Updated:

SDM Jyoti maurya case: एसडीएम ज्‍योति मौर्य केस के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं UPSC, BPSC, UPPSC की तैयारी करने वाली महिलाओं की आपबीती सामने आ रही है. पढ़ाई-लिखाई करके कुछ बनने का ख्‍वाब देखने वाली महिलाओं को कई पति परीक्षा की तैयारी छुड़ाकर घर बुला ले रहे हैं. ऐसा ही एक केस बिहार के बक्‍सर में भी आया. जहां एक पति ने BPSC की तैयारी कर रही एक पत्‍नी को वापस गांव बुला लिया है, जिसके बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही पत्‍नी ने अपना दर्द बयां किया है. आइए जानते हैं पूरा मामला...

'मैं ज्‍योति मौर्या नहीं बनूंगी, सभी बीबियां बेवफा नहीं हो सकतीं'Zoom
SDM Jyoti Maurya case: बिहार के बक्‍सर में भी एक पत्‍नी ने थाने में गुहार लगाई है.
प्रयागराज की ज्योति मौर्य केस के बाद देश भर में कई पुरुष प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहीं पत्नियों को संदेह की निगाह से देखने लगे हैं, हाल ही में खबर आई थी कि प्रयागराज में पीसीएस की तैयारी कर रही कई महिलाओं को उनके पतियों के द्वारा घर बुला लिया गया है, अब ऐसा ही एक मामला बिहार के बक्सर जिले में भी सामने आया है, जहां एक पति ने प्रयागराज में रहकर प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए बीपीएससी की तैयारी कर रही अपनी पत्नी को वापस गांव बुला लिया है, वहीं अब मजबूरन पत्नी थाने में पहुंची और पुलिस के समक्ष आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

पत्‍नी की गुहार- मेरे पति को समझाओ
घटना बक्सर जिले के मुरार थाना की है. जहां एक महिला खूश्‍बू सिंह ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वह उसके पति पिंटू सिंह को समझाए. खूश्‍बू ने थानाध्‍यक्ष से कहा- ‘ साहब मैं ज्योति मौर्या नहीं बनूंगी. मैं बेवफा नहीं हूं. मेरे पति को समझाओ कि मेरी कोचिंग न छुड़वाएं’. सभी बीबियां ऐसा नहीं कर सकतीं. बता दें कि खुशबू प्रयागराज में रहकर बीपीएससी की तैयारी कर रही थीं. उन्‍होंने इसके लिए कोचिंग में एडमिशन भी लिया था, लेकिन जैसे ही ज्योति मौर्या का मामला सामने आया और उसके पति का वीडियो वायरल हुआ तो खूश्‍बू के पति पिंटू ने वापस उसे घर बुला लिया. पत्‍नी खूश्‍बू की मानें तो पिंटू ने उसे कोचिंग के लिए पैसे तक देने से इंकार कर दिया, जिसकी वजह से उसे थाने आना पड़ा, हालांकि यहां आने से पहले उसने अपने पति को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने उसकी कोई बात नहीं सुनी.
पति ने कहा- बहुत प्‍यार करता हूं
पत्‍नी की शिकायत के बाद थानाध्‍यक्ष ने उसके पति पिंटू सिंह को समझाया कि हर पत्नी एक जैसी नहीं होती, लेकिन पति उसकी बात मानने को तैयार नहीं, पत्नी भी बार-बार यह कह रही है कि ऐसा नहीं है कि किसी एक पत्नी ने कोई गलत कदम उठा लिया, तो देश की और पत्नियां भी ऐसा ही करेंगी, उधर पति का कहना है कि वह अपनी पत्‍नी से बहुत प्‍यार करता है. ऐसे में वह ऐसा नहीं चाहता कि अफसर बनने के बाद उसकी बीवी भी उसे छोड़कर चली जाए.
Advertisement
2010 में हुई थी दोनों की शादी
बताया जा रहा है कि मुरार थाना क्षेत्र के चौगाई गांव निवासी पिंटू कुमार सिंह की शादी वर्ष 2010 में हुई थी, उसी वक्त से उनकी पत्नी को वे प्रयागराज में रखकर बीपीएससी की तैयारी करा रहे थे, लेकिन पिछले दिनों ज्योति मौर्य केस के बाद उनके पति आलोक मौर्या की हालत देखकर पिंटू सिंह भी डर गया कि कहीं उसकी पत्‍नी भी अफसर बनने के बाद कहीं उसे छोड न दे जिसके बाद उसने सख्त कदम उठाया और पत्नी को वापस बुला लिया है.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें