Advertisement
होमताजा खबरछत्तीसगढ़बीजापुर
25-30 का था इनपुट, 18 शव बरामद, बचे नक्सली नहीं बचेंगे, बस्तर IG की वार्निंग

बीजापुर मुठभेड़: 25-30 का था इनपुट, 18 शव बरामद, बचे नक्सलियों को बस्तर IG की वार्निंग, कोई नहीं बचेगा!

Last Updated:

Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर मुठभेड़ में 18 नक्सली (9 महिला, 9 पुरुष) ढेर हो चुके हैं. कुल 1.30 करोड़ के इनामी कैडर मारे गए हैं. 19 हथियार बरामद किए गए हैं. बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने पत्रकार वार्ता में कहा, “बचे नक्सली बच नहीं पाएंगे.”

25-30 का था इनपुट, 18 शव बरामद, बचे नक्सली नहीं बचेंगे, बस्तर IG की वार्निंगZoom
बस्तर आईजी.
रिपोर्ट: रंजन

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पश्चिम बस्तर डिवीजन के घने जंगलों में हुई बड़ी मुठभेड़ में अब तक 18 माओवादियों के शव बरामद हो चुके हैं. बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी दी. मारे गए नक्सलियों में 9 महिलाएं और 9 पुरुष हैं. सबसे बड़ा नाम 10 लाख रुपये के इनामी DVCM वेला मोडियामी है, जो झीरम घाटी नरसंहार, तेकुलगुड़म और मिनपा हमले जैसी बड़ी घटनाओं का मास्टरमाइंड था. कुल 1 करोड़ 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली इस मुठभेड़ में ढेर हुए हैं.
इतने हथियार बरामद
आईजी ने बताया कि मारे गए अधिकतर नक्सली PLGA कंपनी नंबर-02 के सक्रिय लड़ाके थे.16 नक्सलियों की शिनाख्त पूरी हो चुकी है, जबकि 2 की पहचान अभी बाकी है. मुठभेड़ स्थल से 19 हथियार बरामद हुए हैं, जिनमें 1 LMG, 4 SLR, 4 INSAS, 3 AK-47, अन्य राइफलें, भारी मात्रा में कारतूस, पाउच और विस्फोटक शामिल हैं. इनपुट था कि इलाके में 25-30 नक्सली मौजूद हैं. मुठभेड़ के बाद रीइन्फोर्समेंट पार्टी भेजी गई है. पूरे इलाके को कॉर्डन ऑफ कर सघन सर्चिंग चल रही है.
किसी भी सूरत नहीं बचेंगे…
आईजी सुंदरराज पी ने साफ कहा, “बचे नक्सली किसी भी सूरत में बच नहीं पाएंगे.” हालांकि यह बड़ी सफलता है, लेकिन इसमें सुरक्षा बलों को भी कीमत चुकानी पड़ी. तीन जवान शहीद हुए हैं. आईजी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “हमने अपने तीन बहादुर साथी खोए हैं, लेकिन माओवाद के खात्मे के लिए हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है.”
Advertisement
नक्सलियों को सख्त चेतावनी
आईजी ने कहा, “जो सरेंडर नहीं करना चाहते, उनके खिलाफ ठोस और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी. नक्सलियों की अवैध फंडिंग बंद हो रही है. शीर्ष स्तर के कैडर या तो सरेंडर कर रहे हैं या ढेर हो रहे हैं. बचे हुए नक्सली जल्द समर्पण कर दें, वरना सुरक्षाबलों का सामना करना पड़ेगा.” बता दें कि यह मुठभेड़ बस्तर में नक्सल अभियान की अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक है.

About the Author

Rishi mishra
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें