Advertisement
होमताजा खबरछत्तीसगढ़बीजापुर
बीजापुर में इन्द्रावती के जंगलों में मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

बीजापुर में DRG का बड़ा ऑपरेशन, इन्द्रावती के जंगलों में मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

Last Updated:

Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से नक्सल गतिविधियों की बड़ी खबर सामने आई है. भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के इन्द्रावती इलाके के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.

बीजापुर में इन्द्रावती के जंगलों में मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेरZoom
जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है. (फाइल फोटो)
पिनाकी रंजन दास/बीजापुर: बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) की टीम का बड़ा ऑपरेशन जारी है. इन्द्रावती क्षेत्र के जंगल-पहाड़ों में माओवादियों की मौजूदगी की खबर मिलते ही टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सुबह से ही DRG जवान इलाके में मोर्चा संभाले हुए हैं.

सर्च अभियान के दौरान जवानों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है. ताजा जानकारी के अनुसार, एक नक्सली मारा गया है. उसका शव बरामद हो गया है. इसके साथ ही कई हथियार भी मिले है. जवान पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं.
5 लाख का इनामी नक्सली मारा गया
पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि इस अभियान के दौरान 19 दिसंबर की सुबह 06 बजे से DRG बीजापुर और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है. अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 01 माओवादी का शव, 303 रायफल, 9MM पिस्टल सहित विस्फोटक सामग्री एवं माओवादी सामग्री मौके से बरामद हुई है. मारे गये माओवादी की पहचान एसीएम भैरमगढ़ एरिया कमेटी ACM फगनू माड़वी उम्र 35 वर्ष निवासी गोरना थाना बीजापुर जिला बीजापुर के रूप में हुई है. इस पर 5 लाख रूपए का इनाम था.
आईजीपी की अपील
बस्तर रेंज के आईजीपी श्री सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि साल 2025 में सुरक्षा बलों की प्रभावी एवं समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप बस्तर में माओवाद अब अपनी अंतिम साँसें गिन रहा है. उन्होंने कहा कि माओवादी संगठन की पूरी संरचना बिखर चुकी है और हिंसा या दहशत फैलाने के उनके किसी भी प्रयास का अब कोई असर नहीं रह गया है. आईजीपी ने सभी सक्रिय माओवादियों से हिंसा का मार्ग त्यागकर सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाने की अपील की.
Advertisement
सुकमा में 3 माओवादी ढेर
सुकमा जिले के गोलापल्ली थाना इलाके में गुरुवार को DRG और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई थी. सुबह से ही जंगल में रुक-रुक कर गोलियों की आवाजें गूंज रही थी, जिससे पूरे इलाके में हाई अलर्ट था. इस मुठभेड़ में तीन माओवादियों के शव बरामद किए गए थे. मारे गए नक्सलियों की पहचान माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना एसीएम किस्टाराम एरिया कमेटी, सोढ़ी बंडी एसीएम किस्टाराम एरिया कमेटी, और नुप्पो बजनी महिला किस्टाराम एरिया कमेटी के रूप में हुई थी.

About the Author

Dallu Slathia
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across ...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें