मूक बधिर छात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की बनाई ऐसी पेंटिंग, देखने लग गया नेताओं का तांता
Edited by:
Agency:News18 Chhattisgarh
Last Updated:
नवजीवन मूक बाधिर स्कूल की छात्रा शैल सिदार भले ही सुन और बोल नहीं सकती, लेकिन वह अपनी भावनाओं को बहुत ही कलात्मकता के साथ कैनवास में उकेर सकती है. अपनी सुंदर अभिव्यक्ति को आज भी उन्होंने कुछ इस तरह उकेरा कि देखने वालों ने शैल की बहुत सराहना की है. 10वीं की छात्रा शैल ने राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बहुत ही खूबसूरत तस्वीर बनाई
लखेश्वर यादव/जांजगीर-चाम्पा. नवजीवन मूक बधिर स्कूल की छात्रा शैल सिदार भले ही सुन और बोल नहीं सकती, लेकिन वह अपनी भावनाओं को बहुत ही कलात्मकता के साथ कैनवास में उकेर सकती है. अपनी सुंदर अभिव्यक्ति को आज भी उन्होंने कुछ इस तरह उकेरा कि देखने वालों ने शैल की बहुत सराहना की है. 10वीं की छात्रा शैल ने राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बहुत ही खूबसूरत तस्वीर बनाई.
कार्यक्रम में शैल ने मुख्य अतिथि मल्लिकार्जुन खड़गे को जब यह तस्वीर दी तो उन्होंने भी शैल सिदार की प्रशंसा की और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित अन्य अतिथियों ने शैल की तारीफ करते हुए उसके साथ सामूहिक फ़ोटो भी खिंचवाई.
कक्षा 10वीं का है छात्र
इसके पूर्व में शैल नवगठित जिला सक्ती का उद्घाटन करने सीएम भूपेश बघेल आए थे तो उनका पेंटिंग बना कर उन्हे भेंट की थी.शैल सिदार पेंटिंग के साथ रंगोली भी बहुत बढ़िया बनाती है. श्रवण बाधित दिव्यांग छात्रा शैल कुमारी समाज कल्याण विभाग से अनुदान प्राप्त नवजीवन मूक बधिर विद्यालय सक्ती में कक्षा 10वीं में पढ़ती है. ये कलात्मक चीजे उन्हे कक्षा पहली से सिखाया जाता है. शैल की प्रतिभा को देखते हुए मुख्यमंत्री उसे हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें