श्रम अन्न योजना के तहत मजदूरों के लिए कैंटीन का शुभारंभ, 5 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना
Last Updated:
कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा श्रम कैंटिंग का प्रारंभ मड़वा पवार प्लांट में किया गया है. इससे प्लांट के लगभग 1500 कार्यरत लाभान्वित होंगे, अब यहां 5 रूपए में श्रमिको को भरपेट पौष्टिक भोजन मिलेगा.
लखेश्वर यादव/ जांजगीर चांपा: जिले के मड़वा में श्रम कैंटिंग केंद्र शुभारंभ आज हुआ. अब यहां श्रमिकों को 05 रूपए में भरपेट भोजन मिलेगा. प्रदेश सरकार द्वारा मजदूरों को रियायती दर पर भोजन परोसने के लिए यह योजना शुरू की गई है. इसमें 05 रूपए में पौष्टिक दाल, चावल, सब्जी और अचार दिया जाता है. बता दें जिला मुख्यालय जांजगीर में पहले से एक केन्द्र संचालित है, वही अब मड़वा में एक और श्रम केंद्र खुलने से बाहर रहने वाले लोगों को, मजदूरों को कम खर्च में पौष्टिक खाना आसानी से उपलब्ध हो सकेगा.
जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री और छत्तीसगढ़ राज्य के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से अटल बिहारी बाजपेयी ताप विद्युत परियोजना, मड़वा में शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत कैंटीन का शुभारंभ किया. इस योजना के अंतर्गत पावर प्लांट के निर्माणी, संगठित एवं असंगठित श्रमिकों को मात्र 5 रुपए में चावल, दाल, सब्जी, आचार या चटनी के साथ गर्मा गरम और ताजा भोजन प्रदान किया जाएगा.
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने मड़वा पावर प्लांट के श्रमिकों, सतीश कुमार और रमेश कुर्रे से वर्चुअली बात भी की. श्रमिकों ने इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें कम कीमत पर पौष्टिक और ताजा भोजन मिल रहा है, जिससे उनके कार्य करने की क्षमता में वृद्धि हो रही है. मजदूरों का कहना है प्लांट में कार्य करने आने से पहले जो समय खाना बनाकर लाने में लगता था अब वो नही लगेगा.
कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा श्रम कैंटिंग का प्रारंभ मड़वा पवार प्लांट में किया गया है. इससे प्लांट के लगभग 1500 मजदूरों को काभ मिलेगा. इस कैंटीन में 5 रूपए में श्रमिको को पौष्टिक भोजन मिलेगा. बताया की शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना का संचालन छत्तीसगढ़ में वर्ष 2017 से हो रहा है, और यह योजना श्रमिकों के लिए बेहद लाभकारी साबित हुई है. इसके माध्यम से श्रमिकों को न केवल किफायती भोजन मिलता है, बल्कि उनका स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें