Advertisement
होमताजा खबरछत्तीसगढ़रायपुर
रायपुर: 6 साल की बच्ची से रेप की कोशिश

रायपुर: 6 साल की बच्ची से रेप की कोशिश

Last Updated:

राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में एक युवक ने 6 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश की. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

रायपुर: 6 साल की बच्ची से रेप की कोशिशZoom
प्रतिकात्मक फोटो
राजधानी रायपुर में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. एक युवक ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की. घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है. घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार 25 जून को दीपक वर्मा नाम का युवक 6 साल की एक मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर छत पर ले गया. फिर युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की. बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजनों ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई. परिवार वालों की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपी दीपक वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें