होमताजा खबरछत्तीसगढ़रायपुर
एयरलिफ्ट कर रायपुर पहुंचे टैंकर, भिलाई में ऑक्सीजन फिलिंग के बाद जाएंगे इंदौर
एयरलिफ्ट कर रायपुर लाये गये टैंकर, भिलाई में ऑक्सीजन फिलिंग के बाद जाएंगे इंदौर
Author:
Agency:News18 Chhattisgarh
Last Updated:
Oxygen Supply: कोरोना के संकट के समय में ऑक्सीजन सप्लाई एक अहम मुद्दा बन गया है. ऐसे में, छत्तीसगढ़ का भिलाई का स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant CG) अहम् रोल निभा रहा है, तो वहीं वायुसेना (Air Force) भी महत्वपूर्ण काम को अंजाम दे रही है.

रायपुर. देश में ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे राज्यों के लिए वायुसेना संकटमोचक का काम कर रही है. रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में वायुसेना के सबसे बड़े विमान C-17 ग्लोबमास्टर से दो खाली ऑक्सीजन टैंकर एयरलिफ्ट कर लाये गये, जिन्हें छत्तीसगढ़ से लिक्विड ऑक्सीजन (Liquid Oxygen) लेकर इंदौर भेजा जाएगा.
रायपुर एयरपोर्ट के निदेशक राकेश आर सहाय ने बताया कि वायुसेना के विमान C-17 ग्लोबमास्टर ने बुधवार शाम 4 बजकर 47 मिनट पर रायपुर एयरपोर्ट में लैंडिंग की. ऑक्सीजन के लिए 2 खाली टैंकर्स एयरलिफ्ट कर लाये गये थे, जो 30 मीट्रिक टन क्षमता के थे. दोनों टैंकरों में ऑक्सीजन भरने के लिए रायपुर एयरपोर्ट से टैंकरों को भिलाई स्टील प्लांट रवाना किया गया.
Advertisement
ऑक्सीजन भरने के बाद सड़क मार्ग से इंदौर जाएंगे टैंकर
यहां से ऑक्सीजन भरने के बाद टैंकरों को सड़क मार्ग से इंदौर भेजा जाएगा. बता दें कि वायुसेना का विमान C-17 ग्लोबमास्टर 6 बजकर 19 मिनट पर टैंकर डिलीवर कर जामनगर के लिए रवाना हो गया. रायपुर एयरपोर्ट में वायुसेना के इस विमान की लैंडिंग से टेकऑफ के लिए सारी तैयारी पहले ही कर ली गयी थी, ताकि विमान के पहुंचने पर तुरंत टैंकर्स को भिलाई के लिए रवाना किया जा सके.

भिलाई स्टील प्लांट कर रहा ऑक्सीजन की आपूर्ति
देश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या ने ऑक्सीजन की ज़रूरत को बढ़ा दिया है. इसकी आपूर्ति के लिए अलग-अलग स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं, जिसमें भिलाई स्टील प्लांट की अहम भूमिका है. यहां से ऑक्सीजन की सप्लाई प्रदेश के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी की जा रही है और इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के इंदौर के लिए भी ऑक्सीजन भिलाई स्टील प्लांट द्वारा भेजी जा रही है.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें